1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रतन टाटा ने किया टॉर्क मोटर्स में निवेश, कंपनी अगले कुछ महीनों में लॉन्‍च करेगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

रतन टाटा ने किया टॉर्क मोटर्स में निवेश, कंपनी अगले कुछ महीनों में लॉन्‍च करेगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 14, 2019 04:47 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 04:47 pm IST

टॉर्क मोटर्स अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अगले कुछ महीनों में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है।

Ratan Tata to invest in Tork Motors- India TV Hindi
Ratan Tata to invest in Tork Motors Image Source : RATAN TATA TO INVEST

नई दिल्‍ली। इलेक्ट्रिक वाहन स्‍टार्टअप टॉर्क मोटर्स ने सोमवार को कहा कि रतन टाटा ने कंपनी में निवेश करने का फैसला किया है। हालांकि कंपनी ने निवेश की जाने वाली राशि का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले, पुणे की यह कंपनी भारत फोर्ज और ओला कैब्‍स के संस्‍थापक भावि‍श अग्रवाल से भी निवेश हासिल कर चुकी है।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ सालों में, इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों के रवैये में काफी बदलाव आया है। इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से बदल रहा है और मुझे इसके लॉजिक और टॉर्क मोटर्स की टीम द्वारा अपनाए गए दृष्टिकोण पर पूरा भरोसा है।  

टॉर्क मोटर्स अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अगले कुछ महीनों में लॉन्‍च करने की तैयारियों में जुटी हुई है।

टॉर्क मोटर्स के संस्‍थापक और सीईओ कपिल शेल्‍के ने कहा कि रतन टाटा द्वारा किया गया निवेश हमारे द्वारा लंबे समय से चली आ रही उस धारणा का समर्थन है कि भारतीय ऑटो क्षेत्र भारी वृद्धि और परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा