1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. खुशखबरी : एक लाख रुपए तक सस्‍ती हुई Renault की SUV Duster, नई कीमतें 1 मार्च से लागू

खुशखबरी : एक लाख रुपए तक सस्‍ती हुई Renault की SUV Duster, नई कीमतें 1 मार्च से लागू

 Reported By: Manish Mishra
 Published : Mar 01, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 11:37 am IST

अगर आप रेनॉ की SUV डस्‍टर खरीदने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। फ्रांस की कंपनी ने Renault ने Duster की कीमतों में 1 मार्च से एक लाख रुपए तक की कटौती कर दी है।

Renault Duster Price India- India TV Hindi
Renault Duster Price India

नई दिल्‍ली। अगर आप Renault की SUV Duster खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। फ्रांस की कंपनी ने Renault ने Duster की कीमतों में 1 मार्च से एक लाख रुपए तक की कटौती कर दी है। कीमतों में कटौती के जरिए भारतीय ऑटो मार्केट में प्रतिस्‍पर्धा की इस दौर में कंपनी अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है। कंपनी ने MY 18 DUSTER रेंज पर कीमतों में यह कटौती की है।

2018 Duster पेट्रोल रेंज की कीमत अब 7.95 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम) से शुरू होगी। वहीं डीजल मॉडल की शुरुआत 8.95 लाख रुपए से होगी। रेनॉ इंडिया ऑपरेशन के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्‍टर सुमित साहनी ने बताया कि क्विड की लॉन्‍च के समय Renault ने 98 फीसदी लोकेलाइजेशन अपनाया था। यही नीति अपनाते हुए हम Duster खरीदने वाले ग्राहकों को लाभ दे रहे हैं।

घटने के बाद ये रही Duster के विभिन्‍न मॉडल की कीमतें

Renault Duster Price by Variants
Renault Duster Price by Variants

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा