1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Renault ने लॉन्‍च 1000 सीसी इंजन वाली ऑटोमैटिक Kwid, कीमत 4.25 लाख रुपए

Renault ने लॉन्‍च 1000 सीसी इंजन वाली ऑटोमैटिक Kwid, कीमत 4.25 लाख रुपए

 Published : Nov 14, 2016 04:20 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 04:26 pm IST

Renault ने क्विड के ऑटोमैटिक अवतार को लॉन्च कर दिया है। Kwid एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपए है।

Renault ने लॉन्‍च 1000 सीसी इंजन वाली ऑटोमैटिक Kwid, कीमत 4.25 लाख रुपए- India TV Hindi
Renault ने लॉन्‍च 1000 सीसी इंजन वाली ऑटोमैटिक Kwid, कीमत 4.25 लाख रुपए

नई दिल्‍ली। पिछले साल लॉन्चिंग के बाद से भारतीय बाजार में धमाल मचा चुकी Renault Kwid अब नए अंदाज में सामने आई है। Renault ने क्विड के ऑटोमैटिक अवतार को लॉन्च कर दिया है। Kwid एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपए है।

Renault ने Kw idके एएमटी वेरिएंट को सिर्फ 1.0 लीटर इंजन वाले आरएक्सटी (ओ) के साथ पेश किया है। Renault Kwid एएमटी अपने पुराने स्टैंडर्ड मैनुअल मॉडल से करीब 30,000 रुपये ज्यादा महंगी है।

तस्‍वीरों में देखिए एंट्री सेगमेंट की कौन सी कार है बेहतर

redigo kwid alto eon

4 (60)IndiaTV Paisa

5 (56)IndiaTV Paisa

6 (33)IndiaTV Paisa

7 (21)IndiaTV Paisa

8 (20)IndiaTV Paisa

9 (13)IndiaTV Paisa

10 (13)IndiaTV Paisa

11 (5)IndiaTV Paisa

12 (2)IndiaTV Paisa

ऑटोमैटिक Kwid का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला मारुति सुज़ुकी की ऑल्टो के10 एजीएस (ऑटो गियरशिफ्ट) से होगी। ऑल्टो के10 एजीएस  की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.05 लाख रुपए है।

  • Renault Kwid एएमटी में 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (ईज़ी आर) लगा है।
  • गियर ट्रांसमिशन के अलावा कार के बाहरी हिस्से में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • यह हूबहू पहले जैसी ही है। ऑटोमैटिक वर्जन में बूट गेट पर ‘ईजी-आर’ की बैज़िंग मिलेगी।
  • गियर ट्रांसमिशन के लिए पारंपरिक स्टिक या लीवर की जगह डैशबोर्ड पर रोटरी डायल दिया गया है।
  • गियर स्टिक की जगह स्टोरेज़ स्पेस दिया गया है।
  • बाकी सभी फीचर वही हैं जो टॉप वेरिएंट वाली कार में मिलते हैं।
  • इन फीचर में टचस्क्रीन वाला ऑडियो-नेविगेशन सिस्टम, डिजिटल स्पीडोमीटर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : रेनॉल्‍ट डस्टर AT और हुंडई क्रेटा के बीच है कड़ा मुकाबला, जानिए आपके लिए कौन है बेहतर

ये हैं स्‍पेसिफिकेशंस

  • कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है।
  • यह इंजन 68 पीएस की पावर और 91एनएम का टॉर्क देता है।
  • Renault का दावा है कि Kwid एएमटी 24.04 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
  • मैनुअल वेरिएंट का माइलेज़ 23.01 किलोमीटर प्रति लीटर है।

स्रोत : cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा