1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रेनॉल्‍ट अगले महीने बाजार में उतारेगी नई दमदार एसयूवी कैप्‍टर, ये है इसकी संभावित कीमत

रेनॉल्‍ट अगले महीने बाजार में उतारेगी नई दमदार एसयूवी कैप्‍टर, ये है इसकी संभावित कीमत

 Published : Sep 26, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 01:35 pm IST

रेनॉल्‍ट अगले महीने अपनी नई एसयूवी कैप्‍टर को भारतीय सड़कों पर उतारने जा रही है। ग्राहक 25000 रुपए में इस खूबसूरत एसयूवी को बुक करवा सकते हैं।

रेनॉल्‍ट अगले महीने बाजार में उतारेगी नई दमदार एसयूवी कैप्‍टर, ये है इसकी संभावित कीमत- India TV Hindi
रेनॉल्‍ट अगले महीने बाजार में उतारेगी नई दमदार एसयूवी कैप्‍टर, ये है इसकी संभावित कीमत

नई दिल्‍ली। टाटा नेक्‍सन के बाद अब एक और नई एसयूवी भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है। रेनॉल्‍ट अगले महीने यानि अक्‍टूबर में अपनी नई एसयूवी कैप्‍टर को भारतीय सड़कों पर उतारने जा रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 25000 रुपए में इस खूबसूरत एसयूवी को बुक करवा सकते हैं। इस एसयूवी का इंतजार भारतीय बाजार में लंबे समय से हो रहा था, वहीं रेनॉल्‍ट के खेमे से पल्‍स और स्‍काला बाहर हो जाने के बाद कंपनी की भारत में सिर्फ डस्‍टर, क्विड और लॉजी ही बची हैं। ऐसे में कैप्‍टर की लॉन्‍चिंग रेनॉल्‍ट के लिए भी बेहद महत्‍वपूर्ण है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 12 से 15 लाख रुपए की रेंज में उतार सकती है।

रेनॉल्‍ट कैप्टर में कंपनी ने 1.5-लीटर का डीजल और पेट्रोल इंजन दिया गया है। डीजल इंजन के9के सीरीज का है और 107.8 बीएचपी पावर के साथ 260 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5-लीटर एच4केएल इंजन दिया गया है। यह इंजन 103.8 बीएचपी पावर और 142 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस एसयूवी के डीजल इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन लगाया है। वहीं पेट्रोल वेरिएंट के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि कंपनी फिलहाल ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च नहीं करेगी। रेनॉल्‍ट ने इसे डस्‍टर के एमओ प्लेटफॉर्म पर बनाया है।

इंटीरियर की बात करें तो कैप्टर के टॉप वेरिएंट प्‍लाटिन में लैदरेटे सीट्स दी गई हैं। इसके टॉपएंड में एलईडी हैडलाइट्स के साथ डुअल कलर रूफ फिनिश दी गई है। एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, फ्लोटिंग फ्रंट इंडिकेटर्स, ब्लैक क्लैडिंग, 17-इंच अलॉय व्हील्स और रिपल इफैक्ट टेललाइट दिए गए हैं। कंपनी ने कैप्‍टर में डुअल एयरबैग्स के साथ एबीएस और ईबीडी स्टैंडर्ड भी दिया है। कंपनी ने कार में एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी है। कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो ऑडियो और नेविगेशन के साथ आता है। कंपनी ने इस कार में मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील भी दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा