1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Wheelstreet का शानदार ऑफर 750 रुपए में Harley Davidson चलाने का मौका

Wheelstreet का शानदार ऑफर 750 रुपए में Harley Davidson चलाने का मौका

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 12, 2016 02:44 pm IST,  Updated : May 12, 2016 02:44 pm IST

Now you can ride Harley Davidson or your favorite bike on rent. Wheelstreet company rents bikes and scooters on per hour basis.

750 रुपए में Harley Davidson चलाने का मौका, 15 रुपए किराए पर स्कूटर देगी यह कंपनी- India TV Hindi
750 रुपए में Harley Davidson चलाने का मौका, 15 रुपए किराए पर स्कूटर देगी यह कंपनी

नई दिल्‍ली। अगर आप Harley Davidson , सुजुकी हायाबुसा और कावासाकी निंजा जैसी पावर बाइक्‍स चलाने का शौक रखते हैं, लेकिन इन्‍हें खरीदने के लिए आपके पास लाखों रुपए नहीं हैं। तो चिंता की कोई बात नहीं है, आप इन बाइक्‍स को किराए पर भी ले सकते हैं। बाइक रेंटिंग स्‍टार्टअप व्‍हीलस्‍ट्रीट ने ये सर्विस शुरू की है। कंपनी हार्ले जैसी प्रीमियम पावर बाइक से लेकर रॉयल एन्‍फील्‍ड, बजाज पल्‍सर और एक्‍टिवा जैसे स्‍कूटर तक 15 रुपए से लेकर 750 रुपए प्रति घंटे तक के किराए पर उपलब्‍ध करा रही है। फिलहाल यह सर्विस दिल्‍ली और बैंगलौर के अलावा लद्दाख के लिए उपलब्‍ध है। जल्‍द ही कंपनी पुणे और हैदराबाद में भी यह सर्विस शुरू करने जा रही है।

जाने पावर बाइक के प्रति घंते के हिसाब से किराया

अगर आप पावर बाइक Hayabusa का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लाखों रुपए नहीं केवल 750 रुपए खर्च करने होंगे। यह चार्ज सिर्फ एक घंटे के लिए है। इसके अलावा अगर आप निंजा 650 आर चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 450 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी ओर स्ट्रीट 750 के लिए 400 रुपए प्रति घंटा। आएरन 883 के लिए 550 रुपए प्रति घंटा और सुपरलो 833 के लिए 650 रुपए प्रति घंटा देना होगा।

आप को बता दें कि 20 रुपए से लेकर 100 प्रति घंटे के हिसाब से आप कई बाइक चला सकते हैं।  इनमें क्लासिक 350 बाइक 30 रुपए प्रति घंटा, इलेक्ट्रा 350 40 रुपए घंटा, एवेंजर 220 25 रुपए प्रति घंटा, पल्सर 150 डीटीएसआई 21 रुपए घंटा. थंडरबर्ड 350 33 रुपए प्रति घंटा, स्टैंडर्ड 500 40 रुपए प्रति घंटा, क्लासिक डेजर्ट स्टॉर्म 43 रुपए प्रित घंटा, स्टैंडर्ड 350 38 रुपए प्रति घंटा, क्लासिक 500 40 रुपए प्रति घंटा, ड्यूक 200 40 रुपए प्रति घंटा, आदि के लिए इस हिसाब से किराया देना होगा।

तस्‍वीरों में देखिए डुकाटी बाइक्‍स

Ducati bikes in India

dukati-6IndiaTV Paisa

dukati-2IndiaTV Paisa

dukati-1IndiaTV Paisa

dukati-5IndiaTV Paisa

dukati-4IndiaTV Paisa

dukati-3IndiaTV Paisa

स्कूटर्स और स्कूटी के लिए देना होंगे 10 रुपए से लेकर 20 रुपए प्रति घंटे चुकाने होंगे

स्कूटर्स जासे कि प्लाइट के लिए 10 रुपए प्रति घंटा चुकाने होंगे, ऐसे ही फैस्किनो 18 रुपए प्रति घंटे, एक्टिवा 15 रुपए, मैस्ट्रो 15 रुपए, जुपिटर 15 रुपए प्रति घंटा के हिसाब से आपको स्कूटर्स किराए पर मिलेंगे।

किन बातों का रखें ध्यान-

1. इस सेवा के लिए आपको मिनिमम 5 घंटे के लिए बाइक किराए पर लेनी होगी।

2. रेंट पर बाइक लेने के लिए निश्चित लोकेशन का चयन करना होगा

3. आप एक साथ दो या ज्‍यदा बाइक भी रेंट पर ले सकते हैं।

4. बाइक के रेंट में फ्यूल शामिल नहीं होता है।

5. इसमें अधिकतम किलोमीटर और दिनों की कोई सीमा नहीं है।

6. बाइक चालक 18 वर्ष से ज्यादा आयु का होना चाहिए।

7. बाइक को बुक करने से पहले www.wheelstreet.in/ पर दी गई सभी नियम और शर्तों को जरूर पढ़ लें।

तस्‍वीरों में देखिए सुपरबाइक

MV Agusta Bike

A7IndiaTV Paisa

MV-agusta-indiatv-paisaIndiaTV Paisa

A5IndiaTV Paisa

A4IndiaTV Paisa

A2IndiaTV Paisa

A6IndiaTV Paisa

A3IndiaTV Paisa

A1IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड अनुसंधान, विकास पर 600 करोड़ रुपए निवेश करेगी

यह भी पढ़ें- टॉर्क मोटरसाइकिल साल के अंत तक पेश करेगी भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा