1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रॉल्स रॉयस को ऐतिहासिक घाटा, कंपनी को 381 अरब रुपए का नुकसान

रॉल्स रॉयस को ऐतिहासिक घाटा, कंपनी को 381 अरब रुपए का नुकसान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 14, 2017 05:43 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 05:49 pm IST

रिटेन की लक्जरी कार निर्माता रॉल्स रॉयस ने कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े घाटे की सूचना दी है। कंपनी ने मंगलवार को 381 अरब रुपए के घाटे की जानकारी दी है।

रॉल्स रॉयस को 133 साल का सबसे बड़ा घाटा, कंपनी को हुआ 381 अरब रुपए का नुकसान- India TV Hindi
रॉल्स रॉयस को 133 साल का सबसे बड़ा घाटा, कंपनी को हुआ 381 अरब रुपए का नुकसान

लंदन। ब्रिटेन की लक्जरी कार निर्माता रॉल्स रॉयस ने कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े घाटे की सूचना दी है। कंपनी ने मंगलवार को 4.6 अरब पाऊंड (5.7 अरब डॉलर) के घाटे की जानकारी दी है। अगर रकम को भारतीय करेंसी में आंके तो करीब 381 अरब रुपए बैठेगा। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉल्स रॉयस के हेज फंड की कीमत 4.4 अरब डॉलर गिरी है, जिसका उपयोग कंपनी मुद्रा के उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान से बचने के लिए करती है।

  • अमेरिका और ब्राजील में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामलों को निपटाने के लिए कंपनी ने 67.1 करोड़ पाऊंड का भारी-भरकम भुगतान किया है।
  • इन कारणों से कंपनी को इतना नुकसान उठाना पड़ा है।
  • कंपनी पर इतना भारी जुर्माना इसलिए लगाया गया, क्योंकि रॉल्स रॉयस ने 1989 से 2013 के बीच ठेके हासिल करने के लिए दुनिया भर में दलालों को रिश्वत दी थी।

तस्वीरों में देखिए लैंड रोवर डिस्कवरी

JLR Discovery Sport

1 (73)IndiaTV Paisa

2 (66)IndiaTV Paisa

8 (22)IndiaTV Paisa

9 (15)IndiaTV Paisa

6 (36)IndiaTV Paisa

10 (15)IndiaTV Paisa

7 (23)IndiaTV Paisa

5 (60)IndiaTV Paisa

4 (64)IndiaTV Paisa

3 (65)IndiaTV Paisa

हालांकि रॉल्स रॉयस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन ईस्ट ने जोर देकर कहा कि यह नुकसान कंपनी की वित्तीय सेहत को जाहिर नहीं करती है। उन्होंने बताया कि 1884 में इसके सहसंस्थापक हेनरी रॉयस द्वारा इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कारोबार की स्थापना के बाद से यह सबसे बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा, “इससे व्यापार और नकदी पर किसी प्रकार का असर नहीं होगा, यह सिर्फ लेखा-जोखा है।”

नोट: एक डॉलर की कीमत 66.93 रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा