1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रॉयल एनफील्‍ड ने लॉन्‍च की बुलट ट्रायल्‍स 350 और 500, कीमत है इनकी 1.62 लाख से शुरू

रॉयल एनफील्‍ड ने लॉन्‍च की बुलट ट्रायल्‍स 350 और 500, कीमत है इनकी 1.62 लाख से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 27, 2019 08:01 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 08:01 pm IST

यह मोटरसाइकिल विभिन्न फीचर्स जैसे डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ट्रिम्ड मडगार्ड, सिंगल सीट और लगैज करियर के साथ आएगी।

royal enfield motorcycle- India TV Hindi
royal enfield motorcycle Image Source : ROYAL ENFIELD MOTORCYCLE

नई दिल्‍ली। मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्‍ड ने बुधवार को नई बुलट ट्रायल्‍स को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। बुल ट्रायल्‍स 500 की कीमत 2.07 लाख रुपए और बुलट ट्रायल्‍स 350 की कीमत 1.62 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम) है।

यह मोटरसाइकिल विभिन्‍न फीचर्स जैसे डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम (एबीएस), ट्रिम्‍ड मडगार्ड, सिंगल सीट और लगैज करियर के साथ आएगी।

रॉयल एनफील्‍ड के ग्‍लोबल हेड, प्रोडक्‍ट स्‍ट्रेट्जी और इंडस्ट्रियल डिजाइन, मार्क वेल्‍स ने कहा कि बुलट ट्रायल्‍स 2019 मोटरसाइकिल जॉनी ब्रिटेन की ट्रायल मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसने 1948 से 1965 के बीच 50 से अधिक चैंपियनशिप जीती हैं।

उन्‍होंने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि यह मोटरसाइकिल भारत में अपने चाहने वालों का दिल जीतने में जरूर सफल होगी। बुलट ट्रायल्‍स 500 में 498सीसी इंजन है, जबकि बुलट ट्रायल्‍स 350 में 348सीसी का पावरट्रेन इंजन है। रॉयल एनफील्‍ड की योजना इस साल के अंत तक इस मोटरसाइकिल को दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में पेश करने की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा