1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स के यात्री वाहन हुए महंगे, कीमतों में 0.8 फीसदी की वृद्धि

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन हुए महंगे, कीमतों में 0.8 फीसदी की वृद्धि

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2021 08:19 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 08:38 pm IST

टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि की है जो तीन अगस्त से प्रभाव में आएगी।

टाटा मोटर्स ने यात्री वाहन की कीमतों में 0.8 फीसदी की वृद्धि की- India TV Hindi
टाटा मोटर्स ने यात्री वाहन की कीमतों में 0.8 फीसदी की वृद्धि की Image Source : TATA MOTORS

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि की है जो तीन अगस्त से प्रभाव में आएगी। नेक्सॉन और हैरियर जैसे मॉडल बेचने वाली कार कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपने यात्री वाहनों की कीमतों में औसतन 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। मुंबई की कंपनी ने कहा कि वह उन वाहनों को मूल्य वृद्धि से सुरक्षा प्रदान करेगी जिनकी खुदरा बिक्री 31 अगस्त या उससे पहले की जाएगी।

कंपनी ने अपने व्यापार और सहायक पारिस्थितिकी तंत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में घोषणा की थी कि उसने अपने ग्राहकों, डीलरों और आपूर्तिकर्ताओं के हितों की रक्षा एवं सेवा करने के लिए एक व्यापक 'बिजनेस एजिलिटी प्लान' शुरू किया है। पिछले महीने देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपनी कुछ कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थी। होंडा ने भी इस महीने से भारत में अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा