Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors की SUV Hexa 18 जनवरी को होगी लॉन्च, सिर्फ 11000 रुपए में हो रही है बुकिंग!

Tata Motors की SUV Hexa 18 जनवरी को होगी लॉन्च, सिर्फ 11000 रुपए में हो रही है बुकिंग!

Ankit Tyagi Published : Jan 18, 2017 09:20 am IST, Updated : Jan 18, 2017 01:59 pm IST

Tata Motors की SUV हेक्सा 18 जनवरी को लॉन्च होगी। इसकी शुरुआती कीमत 12.30 लाख रुपए से शुरू होकर 19.43 लाख रुपए तक हो सकती है।

Tata Motors की SUV Hexa 18 जनवरी को होगी लॉन्च, सिर्फ 11000 रुपए में हो रही है बुकिंग!- India TV Paisa
Tata Motors की SUV Hexa 18 जनवरी को होगी लॉन्च, सिर्फ 11000 रुपए में हो रही है बुकिंग!

नई दिल्‍ली। Tata Motors 18 जनवरी को अपनी SUV Hexa को लांच करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 12.30 लाख रुपए से शुरू होकर 19.43 लाख रुपए (एक्स शोरूम, कोयंबटूर) तक हो सकती है। ऑनलाइन ऑटो मगजीन cardekho.com के मुताबिक कुछ डीलर्स ने इसकी बुकिंग मात्र 11,000 रुपए रुपए में शुरू कर दी है। वहीं, कुछ डीलर्स 20 से 25 हजार रुपए में बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कितनी हेक्सा बुक हुई हैं इसका आंकड़ा तो सामने नहीं आया है पर माना जा रहा है भारतीय ग्राहकों से इस गाड़ी को बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है।

  • Tata Motors ने साल 2016 के ऑटो एक्‍सपो के दौरान Hexa को प्रदर्शित किया था।
  • इसे छह वेरिएंट XE, XM, XMA, XT, XTA और XT 4×4 में उतारा जाएगा।

तस्‍वीरों में देखिए कैसी है Tata Hexa

Tata Hexa

1 (103)IndiaTV Paisa

2 (94)IndiaTV Paisa

3 (94)IndiaTV Paisa

4 (94)IndiaTV Paisa

5 (90)IndiaTV Paisa

6 (47)IndiaTV Paisa

7 (29)IndiaTV Paisa

8 (28)IndiaTV Paisa

9 (19)IndiaTV Paisa

दमदार और लक्‍जीरियस

  • Tata Hexa को Aria के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।
  • यह 6 और 7-सीटर दो विकल्पों के साथ बाजार में आएगी।
  • फीचर के तौर पर इसमें 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
  • साथ ही इसमें जेबीएल का 10 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 6 एयरबैग दिए जाएंगे।
  • फॉक्स लैदर अपहोल्स्ट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर इसे खास बनाएंगे।

Tata Hexa और Toyota Innova के बीच देख्‍ािए मुकाबला

innova vs hexa

1 (58)IndiaTV Paisa

9 (9)IndiaTV Paisa

3 (49)IndiaTV Paisa

2 (51)IndiaTV Paisa

10 (10)IndiaTV Paisa

6 (27)IndiaTV Paisa

4 (47)IndiaTV Paisa

5 (43)IndiaTV Paisa

8 (14)IndiaTV Paisa

7 (17)IndiaTV Paisa

पावर स्पेसिफिकेशन

  • Tata Hexa में 2.2 लीटर का वेरीकोर 400 टर्बो-डीज़ल इंजन मिलेगा।
  • यही इंजन टाटा की सफारी स्ट्रॉम में भी लगा है।
  • इस इंजन की ताकत 156 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है।
  • बेस वेरिएंट XE में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।
  • जबकि XM और XT में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडड रहेगा।
  • XT, XMAऔर XTA वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा भी मिलेगी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement