1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Volvo कल भारतीय बाजार में पेश करेगी दमदार V90 क्रॉस कंट्री, ये हो सकते हैं फीचर्स और कीमत

Volvo कल भारतीय बाजार में पेश करेगी दमदार V90 क्रॉस कंट्री, ये हो सकते हैं फीचर्स और कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 11, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Jul 11, 2017 08:46 pm IST

प्रीमियत कार मार्केट में Volvo एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। वोल्‍वो 12 जुलाई को भारत में अपनी नई कार V90 क्रॉस कंट्री लॉन्‍च करने जा रही है।

Volvo कल भारतीय बाजार में पेश करेगी दमदार V90 क्रॉस कंट्री, ये हो सकते हैं फीचर्स और कीमत- India TV Hindi
Volvo कल भारतीय बाजार में पेश करेगी दमदार V90 क्रॉस कंट्री, ये हो सकते हैं फीचर्स और कीमत

नई दिल्‍ली। प्रीमियत कार मार्केट में Volvo एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। वोल्‍वो 12 जुलाई को भारत में अपनी नई कार V90 क्रॉस कंट्री लॉन्‍च करने जा रही है। इससे पहले कंपनी वी90 एसयूवी को लॉन्‍च कर चुकी है। नई कार इसी का ऑफ रोड वर्जन है। Volvo ने फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। कंपनी इस कार को भारत में नहीं बनाएगी। बल्कि सीधे भारत में आयत कर इसकी बिक्री करेगी।

Volvo V90 क्रॉस कंट्री में एक्ससी90 वाला 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा, इसकी पावर 235 पीएस और टॉर्क 480 एनएम होगा। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। इस में ईको, कंफर्ट, डायनामिक और ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड मिलेंगे। इसका मुकाबला ऑडी क्यू5बीएमडब्ल्यू एक्स3 और मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा