1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Sales : फेस्टिव सीजन के चलते अक्टूबर में बढ़ गई ऑटो सेल्स, 3,93,238 पैसेंजर व्हीकल्स बिके, देखिए आंकड़े

Auto Sales : फेस्टिव सीजन के चलते अक्टूबर में बढ़ गई ऑटो सेल्स, 3,93,238 पैसेंजर व्हीकल्स बिके, देखिए आंकड़े

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 13, 2024 01:26 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 01:26 pm IST

Auto Sales : मोटरसाइकिल की थोक बिक्री पिछले महीने 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,90,696 यूनिट हो गई। जबकि अक्टूबर 2023 में यह 12,52,835 यूनिट थी। अक्टूबर में मोपेड की बिक्री घटकर 52,380 यूनिट रह गई।

ऑटो सेल्स- India TV Hindi
ऑटो सेल्स Image Source : FILE

यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर मामूली बढ़त के साथ 3,93,238 यूनिट हो गयी। उद्योग संगठन सियाम ने बुधवार को यह जानकारी दी। अक्टूबर 2023 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,89,714 यूनिट थी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 21,64,276 यूनिट हो गई। जबकि अक्टूबर 2023 में यह 18,95,799 यूनिट थी। स्कूटर की बिक्री अक्टूबर में 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,21,200 यूनिट रही।

मोटरसाइकिल की थोक बिक्री 11% बढ़ी

मोटरसाइकिल की थोक बिक्री पिछले महीने 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,90,696 यूनिट हो गई। जबकि अक्टूबर 2023 में यह 12,52,835 यूनिट थी। अक्टूबर में मोपेड की बिक्री घटकर 52,380 यूनिट रह गई। जबकि एक वर्ष पूर्व इसी महीने यह 53,162 यूनिट थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने मामूली गिरावट के साथ 76,770 यूनिट रह गई। जबकि अक्टूबर 2023 में यह 77,344 यूनिट थी।

व्हीकल रजिस्ट्रेशन में 30% की ग्रोथ

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘अक्टूबर 2024 में दो प्रमुख त्यौहार दशहरा और दिवाली होने से उपभोक्ता मांग बढ़ी जिससे मोटर वाहन उद्योग को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला।’’ उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों ने 0.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अक्टूबर में 3.93 लाख यूनिट्स की अपनी उच्चतम बिक्री दर्ज की। मेनन ने कहा कि दोपहिया वाहन सेगमेंट ने भी 2024 में अक्टूबर की अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। उन्होंने कहा, ‘‘यह उच्च वृद्धि वाहन पंजीकरण आंकड़ों में भी परिलक्षित हुई। अक्टूबर 2024 में यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों दोनों के पंजीकरण में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा