1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda ने तोड़ा ग्राहकों का दिल, अचानक बंद की अपनी ये सबसे सस्ती डीजल कार

Honda ने तोड़ा ग्राहकों का दिल, अचानक बंद की अपनी ये सबसे सस्ती डीजल कार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 16, 2023 03:33 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 04:32 pm IST

Honda Amaze: होंडा कंपनी की सबसे सस्ती डीजल कारों की लिस्ट में शामिल अमेज को कंपनी ने बंद करने का निर्णय लिया है। बीते कई वर्षों से यह कार सड़कों पर धूम मचा रही है।

Honda Amaze diesel variant discontinued, Honda Amaze diesel variant price and features, Honda Amaze - India TV Hindi
होंडा कंपनी की अमेज डीजल वेरिएंट कार हुई बंद। Image Source : CANVA

Honda Amaze diesel variant discontinued: होंडा कंपनी की कई सफल कारें सड़कों पर देखने को मिल जाती है। अभी तक लोग इस कंपनी की पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में कार खरीद सकते थें। होंडा अमेज की पहचान युवाओं के बीच काफी प्रचलित है। ये कंपनी की सबसे सस्ती डीजल इंजन कारों की लिस्ट में शामिल है। लोगों के दिलों पर कई वर्ष तक डीजल मॉडल कार राज करने के बाद अब कंपनी इसे बंद करने का फैसला ले चुकी है। अब आप सोच रहे होंगे कि सफल होने के बावजूद भी कंपनी इसे बंद क्यों करने जा रही है। 

दरअसल इसके पीछे की भी एक बहुत बड़ी वजह है। इसी कारण से ना केवल होंडा बल्कि और कई मशहूर वाहन निर्माता कंपनी डीजल इंजन कार बंद करने की तैयारी में है। 

होंडा अमेज डीजल इंजन बंद करने के पीछे की ये है वजह

होंडा अमेज डीजल इंजन कार को बंद करने के पीछे की एक बहुत बड़ी वजह है। सरकार भारत में अप्रैल 2023 में RDE यानी रियल ड्राइविंग एमिशन लागू करने की तैयारी में है। Bs6 दूसरे चरण के रूप में इसे देखा जा रहा है। इसे लागू करने के बाद कंपनियां डीजल इंजन कारों में बदलाव कर इसे बेच सकती है। लेकिन इस पर खर्च होने वाले पैसे और लोगों के बीच डीजल इंजन की मांग कम होने के कारण इसे बंद करने की तैयारी चल रही है। हालांकि पेट्रोल इंजन वेरिएंट के साथ इसे खरीद सकते हैं। 

होंडा की ये कार्स भी बंद होने की राहों पर

होंडा अमेज डीजल वेरिएंट बंद होने के बाद कंपनी की कई और कारें इसी राहों पर है। फिलहाल इस कंपनी की दो डीजल इंजन कारें उपलब्ध है। इनमें 5th gen City और Honda WR-V शामिल हैं। कंपनी जल्दी ही इन दोनों मॉडल को वेबसाइट से हटाने की तैयारी में है। इसके अलावा डीजल इंजन प्रोडक्शन पूरी तरह से फरवरी 2023 से होंडा कंपनी बंद कर देगी। इसके बाद लोग Honda Amaze को 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ खरीद सकेंगे। इसकी कीमत की शुरुआत मात्र 6.89 लाख रुपये से होती है। 

होंडा अमेज इंजन और परफॉर्मेंस

कंपनी ने इसे पहली बार भारतीय बाजार में 1.5L डीजल इंजन मॉडल के साथ पेश किया था। इसे 5 मैनुअल स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये 100hp की पावर पर अधिकतम 200Nm का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसके अलावा CVT वेरिएंट ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ खरीद सकते थे। फिलहाल कंपनी एक बहुत ही दमदार एसयूवी पर काम कर रही है। इसे साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा