1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. EV Market: भारतीय ईवी मार्केट के दो बुरी खबरें, Ford ने किया भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने का प्लान ड्रॉप, टेस्ला भी चली इंडोनेशिया

EV Market: भारतीय ईवी मार्केट के दो बुरी खबरें, Ford ने किया भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने का प्लान ड्रॉप, टेस्ला भी चली इंडोनेशिया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 13, 2022 11:00 am IST,  Updated : May 13, 2022 11:00 am IST

फोर्ड इंडिया उन 20 अलग-अलग कंपनियों में से एक थी, जिन्हें फरवरी 2022 में घोषित भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम - पीएलआई योजना के तहत चुना गया था।

EV Market- India TV Hindi
EV Market Image Source : FILE

EV Market: भारत में तेजी से उभरते इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट को दो खबरों ने झटका दिया है। पहली खबर फोर्ड के खेमे से है। बीते साल भारत में अपनी कारों का उत्पादन बंद करने के बाद अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का प्लान ड्रॉप कर दिया है। दूसरी ओर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भी अपनी कारों के निर्माण के लिए भारत की जगह इंडोनेशिया को तरजीह दी है। 

फोर्ड ने किया प्लान ड्रॉप

फोर्ड मोटर कंपनी ने भारत में ईवी बनाने वाली योजना को ड्राप कर दिया है। कंपनी ने बीते साल इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण के लिए नए प्लांट की स्थापना की घोषणा की थी। फोर्ड इंडिया उन 20 अलग-अलग कंपनियों में से एक थी, जिन्हें फरवरी 2022 में घोषित भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम - पीएलआई योजना के तहत चुना गया था। खबर है कि फोर्ड इंडिया अब अपना आवेदन वापस ले सकती है। फोर्ड ने अब देश में निवेश नहीं करने का फैसला किया है।

क्या है कारण 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फोर्ड इंडिया अपने व्यावसायिक मामले में वैल्यूम प्रोजक्शन और इंटरनल टारगेट को कंपलीट करने में सक्षम नहीं है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को विकसित करने की योजना को रद्द करने के निर्णय के पीछे यही मुख्य कारण है। फोर्ड इंडिया अपने कारखाने साणंद, गुजरात और चेन्नई में बेचेगी। कंपनी ने पहले ही दोनों संयंत्रों में उत्पादन बंद कर दिया है।  

टेस्ला चली इंडोनेशिया

फोर्ड के बाद अब टेस्ला भी भारत से किनारा कसती दिख रही है। दुनिया की मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने इंडोनेशिया में निर्माण हब बनाने का फैसला किया है। टेस्ला के मालिक जल्द ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं। इसके साथ ही टेस्ला वहां जमीन भी तलाशना शुरू कर चुकी है। बता दें कि एलन मस्क कई बार भारत सरकार से टैक्स में छूट की मांग कर चुके थे, वहीं भारत सरकार भी टेस्ला कारों के भारत में आयात की जगह निर्माण करने की बात पर अड़ी हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा