1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अब मैराडोना के देश में चलेंगी हीरो की मोटरसाइकिलें, ब्यूनस आयर्स में शुरू की डीलरशिप

अब मैराडोना के देश में चलेंगी हीरो की मोटरसाइकिलें, ब्यूनस आयर्स में शुरू की डीलरशिप

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 03, 2021 01:55 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 01:55 pm IST

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि इससे क्षेत्र में लगभग 500 नये रोजगार अवसरों के सृजन की उम्मीद है।

अब मैराडोना के देश में...- India TV Hindi
अब मैराडोना के देश में चलेंगी हीरो की मोटरसाइकिलें, ब्यूनस आयर्स में शुरू की डीलरशिप  Image Source : HERO

Highlights

  • हीरो मोटोकॉर्प ने अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में अपनी डीलरशिप खोली
  • कंपनी गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना के साथ साझेदारी में प्रमुख डीलरशिप शुरू कर रही है
  • अर्जेंटीना में विस्तार से लगभग 500 नये रोजगार अवसरों के सृजन की उम्मीद

नयी दिल्ली। शीर्ष दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में अपनी प्रमुख डीलरशिप खोलने के साथ देश में अपने कारोबार के विस्तार की घोषणा की। कंपनी गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना के साथ साझेदारी में प्रमुख डीलरशिप शुरू कर रही है। गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना (जीएमए) हीरो मोटोकॉर्प के उत्पादों के लिए सभी कारोबारी परिचालन का तेजी से विस्तार करने के लिए नए निवेश करेगी। 

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि इससे क्षेत्र में लगभग 500 नये रोजगार अवसरों के सृजन की उम्मीद है। हीरो मोटोकॉर्प के प्रमुख (वैश्विक कारोबार) संजय भान ने कहा, "हम अर्जेंटीना में अपने कारोबार का तेजी से विस्तार कर खुश हैं। अक्टूबर में गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना के साथ अपने नए जुड़ाव की घोषणा के बाद से हमने पहले ही महत्वपूर्ण प्रगति की है।"

लॉन्च हुआ बाउंस इनफिनिटी का ई-स्कूटर

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में आज बाउंस इनफिनिटी स्कूटर ने भी एंट्री मार ली है। बेंगलुरु में  आज बाउंस इनफिनिटी ने नया ई-स्कूटर लॉन्च किया है। कम्पनी के मुताबिक अगले साल मार्च से यह स्कूटर देश भर में उपलब्ध होगा। लॉन्चिंग के साथ की कंपनी ने स्कूटर की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक मात्र 499 रुपये देकर कम्पनी की वेब साइट पर स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। कम्पनी के को फाउण्डर और CEO विवेकानंद हल्लेकेरे ने बताया कि इस स्कूटर को भारतीय उपभोक्ता की हर जरूरत के ध्यान में रखकर बनाया गया है। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 68999 रखी गयी है जो बाकी इलेक्ट्रिकल स्कूटरों के मुकाबले काफी किफायती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा