1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Unsafe EV: मुंबई में धूं-धूं कर जली टाटा नेक्सन EV, ई-स्कूटरों के बाद अब इलेक्ट्रिक कारों पर लगा ग्रहण

Unsafe EV: मुंबई में धूं-धूं कर जली टाटा नेक्सन EV, ई-स्कूटरों के बाद अब इलेक्ट्रिक कारों पर लगा ग्रहण

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 23, 2022 03:43 pm IST,  Updated : Jun 23, 2022 03:58 pm IST

नेक्सन में आग की यह घटना बुधवार देर रात मुंबई के वसई वेस्ट (पंचवटी होटल के पास) घटी।

Tata Nexon Fire- India TV Hindi
Tata Nexon Fire Image Source : FILE

Highlights

  • मुंबई में गुरुवार को टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी में आग लग गई
  • भारत में इलेक्ट्रिक कार से जुड़ा इस तरह का पहला मामला
  • घटना से पहले चालक ने कार को एक नॉर्मल चार्जर से किया था चार्ज

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के बाद अब इलेक्ट्रिक कार के जलने का पहला मामला सामने आया है। मुंबई में गुरुवार को टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी में आग लग गई। यह भारत में इलेक्ट्रिक कार से जुड़ा इस तरह का पहला मामला है। आग की घटना पर टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह घटना की जांच कर रही है।

नेक्सन में आग की यह घटना बुधवार देर रात मुंबई के वसई वेस्ट (पंचवटी होटल के पास) घटी। यहां स्थानीय पुलिस को एक ईवी कार में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में सबसे मशहूर कार टाटा नेक्सन में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: Electric Vehicles बनाने वाली कंपनियों पर शिकंजा, आग लगने की प्रत्येक घटना की जांच कराएगी सरकार

बता दें कि Tata Nexon EV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है और देश में हर महीने कम से कम 2,500-3,000 कारों की बिक्री हो रही है। कंपनी अब तक 30,000 Nexon EVs बेच चुकी है।

टाटा ने दिया ये बयान 

लगभग चार वर्षों में टाटा नेक्सन की 30,000 से अधिक ईवी बिकी हैं, जिन्होंने पूरे देश में 1 मिलियन किमी से अधिक का सफर पूरा किया है। इस दौरान यह पहला मामला सामने आया है। टाटा मोटर्स ने कहा कि इस घटना आम मामलों से अलग है। कंपनी की ओर से तथ्यों का पता लगाने के लिए फिलहाल विस्तृत जांच की जा रही है। इसके बाद हम विस्तृत प्रतिक्रिया साझा करेंगे। हम अपने वाहनों और उनके उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चार्जिंग के बाद लगी आग 

अंग्रेजी अखबार इकोनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार घटना से पहले चालक ने कार को दफ्तर के एक नॉर्मल चार्जर से चार्ज किया था।  टाटा नेक्सन का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके मुताबिक, कार के मालिक ने अपने नेक्सॉन ईवी को अपने ऑफिस में लगे सामान्य स्लो चार्जर से चार्ज किया। अपने घर की ओर लगभग 5 किमी की दूरी तय करने के बाद, ड्राइवर को कार से कुछ अजीब आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद डैशबोर्ड पर चेतावनियों के सिग्नल ब्लिंक करने लगे। इसके बाद उन्होंने वाहन को रोक दिया और कार से बाहर निकल गए।

यह भी पढ़ें: Electric Scooter की रेस में सेफ्टी हुई फेल, ओला के स्कूटर में आग के बाद विशेषज्ञों ने दी ये चेतवनी

नेक्सन ईवी 60 मिनट में होती है चार्ज

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार को DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके केवल 60 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। रेगुलर चार्जर से इसे 8 घंटे में 20 से 100% तक चार्ज कर सकते हैं। Tata Motors ने हाल ही में भारत में Nexon EV Max भी लॉन्च किया है जिसमें एक बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो 437 किमी की रेंज देता है। 

इस साल दोपहिया में आग की कई घटनाएं

देश में इस साल गर्मी की शुरुआत के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसमें ओला से लेकर ओकिनावा और अन्य कइ्र ब्रांड के स्कूटर शामिल हैं। देश के दक्षिणी भाग में कई स्कूटरों में बैटरी विस्फोट के कारण आग लगी थी। इसके बाद सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक, प्योर ईवी, जितेंद्र ईवी टेक, एथर एनर्जी और ओकिनावा जैसे ईवी निर्माताओं की जांच शुरू की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा