1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Bike में CC, HP और RPM का क्या मतलब होता है? दुनिया की सबसे ज्यादा CC की बाइक कौन सी है

Bike में CC, HP और RPM का क्या मतलब होता है? दुनिया की सबसे ज्यादा CC की बाइक कौन सी है

 Edited By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Nov 02, 2022 04:42 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 04:42 pm IST

बाइक खरीदते समय इंजन के बारे में जानकारी लेना बहुत जरूरी है। बाइक की क्षमता का आंकलन CC, HP और RPM से करते हैं। इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

Bike में CC, HP और RPM का क्या...- India TV Hindi
Bike में CC, HP और RPM का क्या मतलब होता है? Image Source : PEBBLE

बाइक, कार या फिर कोई भी वाहन खरीदते समय ग्राहक की नजर सबसे पहले बाइक के लुक पर जाती है। जो लोग ऑटो सेक्टर से जुड़े होते हैं वह सबसे पहले इंजन की जांच करते हैं। इंजन के बारे में जानकारी लेने के लिए फीचर्स का पता होना बहुत जरूरी है। बाइक की क्षमता कितनी है इसे जानने के लिए सबसे पहले CC, HP और RPM के बारे में जानकारी ले लें। टॉर्क के बारे में भी जानना जरूरी है। बाइक की लुक और डिजाइन को कभी भी मॉडिफाई करवा सकते हैं। इसमें बदलाव करवाना संभव है, लेकिन इंजन में कभी भी बदलाव नहीं करवा सकते हैं। 

CC क्या होता है इसका आकलन कैसे करते हैं?

सीसी का फुल फॉर्म क्यूबिक सेंटीमीटर होता है। इससे इंजन के आकार के बारे में जानकारी मिलती है। सीसी देखने के बाद इंजन कितना बड़ा और भारी है इसका आकलन कर सकते हैं। इससे इंजन की पंपिंग क्षमता के बारे में भी पता कर सकते हैं। 1000 सीसी 1 लीटर इंजन के समान होता है। अगर साधारण शब्दों में कहें तो इंजन के सभी सिलेंडर का कुल आयतन सीसी कहलाता है। क्यूबिक सैंटीमीटर में इंजन के वॉल्यूम की क्षमता को मापा जाता है। बाइक खरीदते समय सीसी का ध्यान रखें।

 HP और RPM क्या होता है

एचपी का फुल फॉर्म हॉर्स पावर होता है। इंजन की क्षमता मापने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। बाइक जितना ज्यादा एचपी की होगी। पहिया उतनी ही ज्यादा स्पीड में घूमेगा। पहिया घूमने के साथ-साथ बाइक और कार की स्पीड भी बढ़ जाएगी। BHP या PS में भी इसका आकलन करते हैं। RPM का फुल फॉर्म Revolution Per Minute होता है। अगर आसान शब्दों में कहें तो 1 मिनट में कितने इंजन के साथ बाइक का पहिया घूमता है। इसे ही rpm कहते हैं। 80 से अधिक और आरपीएम वाली बाइक को अच्छा माना जाता है।

ये है दुनिया की सबसे ज्यादा CC की बाइक

दुनिया की सबसे ज्यादा सीसी की बाइक ट्रायंफ रॉकेट 3 है। इस बाइक का इंजन अन्य सभी बाइकों से बड़ा है। 3 सिलेंडर के साथ 2458 सीसी की यह बाइक है। आमतौर पर 100 से 300 सीसी की बाइक सड़कों पर देखने को मिल जाती है, लेकिन ये अन्य बाईकों से आगे हैं। 165 BHP पावर के साथ यह अधिकतम 221 एनएम टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसमें 18 लीटर की फ्यूल टैंक है और इसकी पूरी बॉडी एलुमिनियम की बनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा