1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Expo 2023: Mahindra XUV 400 की क्या होगी कीमत? यहां जानिए पूरी डिटेल

Auto Expo 2023: Mahindra XUV 400 की क्या होगी कीमत? यहां जानिए पूरी डिटेल

 Published : Jan 01, 2023 04:57 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 01:26 pm IST

Auto Expo 2023 की तैयारी चल रही है। अगले साल महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की एक्सयूवी 400 लॉन्च होने वाली है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।

Mahindra XUV 400 की क्या होगी कीमत? जानिए पूरी डिटेल- India TV Hindi
Mahindra XUV 400 की क्या होगी कीमत? जानिए पूरी डिटेल Image Source : FILE

ऐसी खबरें हैं कि महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की XUV 400 जनवरी 2023 में लॉन्च होने वाली है। यूं तो एसयूवी वैरिएन्ट में महिंद्रा XUV पहले ही बहुत हिट है लेकिन फिर भी, कार लवर्स को महिंद्रा XUV 400 का बेसब्री से इंतजार है। इस इंतजार की सबसे बड़ी वजह ये है कि महिंद्रा XUV 400 अब इलेक्ट्रिक वर्जन में आ रही है। आइए इसकी खूबियां जानते हैं।

देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जैसे कोई योजना चल रही है। एक के बाद एक कार कंपनी अपना इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। फिर करें भी क्यों न? पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और पूरी दुनिया में बढ़ते पलूशन जैसी दो वजह ही इलेक्ट्रिक वाहनों को मुख्य धारा में लाने के लिए पर्याप्त बहाने हैं।

दमदार पावर के साथ आती है ये गाड़ी

XUV 400 की बात करें तो इसमें 39.4kw की बैटरी कैपेसिटी हो सकती है। इसकी पावर की बात करें तो 147.51bhp पावर में महिंद्रा xuv 400 310nm का टॉर्क दे सकती है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली महिंद्रा XUV 400 4-5 लोगों की यात्रा के लिए पर्याप्त एसयूवी होगी। हालांकि अभी इसकी सिंगल चार्ज रेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, पर इतना जरूर है कि 39kw की हैवी बैटरी कैपेसिटी में XUV 400 अच्छी रेंज हासिल कर सकती है।

वहीं इसकी स्पीड की बात करें तो 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ये गाड़ी सिर्फ 8.3 सेकंड्स में पकड़ सकती है। हालांकि ये आंकड़े टेस्ट रन के समय लिए जाते हैं जो ऑन-रोड अनुभवों से कई बार भिन्न रहते हैं।  गाड़ी के कलर्स की बात करें तो रॉयल ब्लू और ब्लैक के अलावा भी इसमें कुछ नये रंग देखने को मिल सकते हैं।

कई सारे एडिशनल फीचर्स

इसके एडिशनल फीचर्स के बारे में खबर है कि इसमें सनरुफ तो है ही, साथ ही इसमें रेयर वाइपर एण्ड वाशर हैं। वहीं सेफ्टी के मामले में भी ये गाड़ी किसी से पीछे नहीं। इसमें सिक्स एयरबैग्स हैं और फ्रन्ट साइड कर्टन है, इसका स्ट्रक्चर क्रैश कम्प्लाइअन्ट है, ब्रेक्स की बात करें तो abs+ebd के साथ डिस्क ब्रेक्स हैं। वहीं XUV 400 एंटरटेनमेंट प्रोवाइड करने में भी पीछे नहीं है। इसमें 7 इंच की इंफोरटैनमेंट सिस्टम के साथ टच स्क्रीन है जिसमें नेविगेशन भी मौजूद है। साथ ही 4 स्पीकर्स हैं। इस कार में तीन मोड दिए हैं, एक फन, दूसरा फास्ट और तीसरा मोड फीयरलेस है। इतना ही नहीं, आप अपनी स्मार्ट वाच भी इसमें कनेक्ट कर सकते हैं। महिंद्रा XUV 400 इलेक्ट्रिक की अनुमानित कीमत 17 लाख हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा