1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हरा, पीला, काला या सफेद... जानें कार में अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट्स का क्या होता है मतलब

हरा, पीला, काला या सफेद... जानें कार में अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट्स का क्या होता है मतलब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 25, 2023 07:47 pm IST,  Updated : Mar 25, 2023 07:47 pm IST

कारों में हरा, पीला, काला या सफेद रंग के इन नंबर प्लेट्स का क्या मतलब होता है। दरअसल हर रंग की प्लेट का एक खास मतलब होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Why do vehicles have number plates with different colours- India TV Hindi
जानें कार में अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट्स का क्या है मतलब Image Source : CANVA

Why do vehicles have number plates with different colours: आपने कारों पर अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट तो जरूर देखी होगी। क्या आप जानत हैं कि कारों में हरा, पीला, काला या सफेद रंग के इन नंबर प्लेट्स का क्या मतलब होता है। दरअसल हर रंग की प्लेट का एक खास मतलब होता है। आइए आज आपको कार में अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जानिए हरा, पीला, काला या सफेद नंबर प्लेट्स का मतलब

सफेद रंग की नंबर प्लेट- सफेद रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल केवल प्राइवेट कारों में ही किया जाता है। यह रंग बताता है कि संबंधित वाहन आपके पर्सनल यूज के लिए है और उसका कमर्शियल यूज नहीं किया जा रहा है।

पीले रंग की नंबर प्लेट- पीले रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल केवल कमर्शियल वाहनों में किया जाता है। टैक्सी या माल ढोने वाले वाहनों पर इसी रंग की नंबर प्लेट होती है। ये वाहन केवल वही इंसान चला सकता है, जिसके पास कमर्शियल लाइसेंस भी होगा है।

हरे रंग की नंबर प्लेट- कारों में अब हरे रंग की नंबर प्लेट भी दिखने लगी है। इस रंग की नंबर प्लेट केवल इलेक्ट्रिक वाहन में देखने को मिलती है। चूंकि ये वाहन ग्री एनर्जी को बढ़ावा देते हैं, इसलिए इन पर हरे रंग की नंबर प्लेट होती है।

लाल रंग की नंबर प्लेट- लाल रंग की नंबर प्लेट केवल नए वाहनों में देखी जाती है। जब कोई व्यक्त नया वाहन खरीदता है, तो कंपनी की तरफ से लाल रंग की नंबर प्लेट अस्थायी रूप से दी जाती है। हालांकि पर्मानेंट नंबर मिलने के बाद इस प्लेट को रिप्लेस कर दिया जाता है।

नंबर प्लेट पर ऐरो का निशान

आपने कुछ कारों की नंबर प्लेट्स पर तीर का निशान बना हुआ जरूर देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि आखिर इसका क्या मतलब होता है। तीर के निशान वाले नंबर प्लेट्स केवल भारतीय सैनिकों को मिलते हैं। इन तीरोंको ब्राड तीर भी कहा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा