1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फिर खुल गए दिल्ली में बंद पड़े मैक्डोनाल्ड्स के 43 में से 18 रेस्टोरेंट्स : विक्रम बख्‍शी

फिर खुल गए दिल्ली में बंद पड़े मैक्डोनाल्ड्स के 43 में से 18 रेस्टोरेंट्स : विक्रम बख्‍शी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 20, 2017 01:19 pm IST,  Updated : Sep 20, 2017 01:19 pm IST

मैक्डोनाल्ड्स के साथ कानूनी लड़ाई में फंसे इसके भागीदार विक्रम बक्शी ने जानकारी दी कि दिल्‍ली में बंद पड़े 43 में से 18 रेस्‍टोरेंट्स को फिर खोल दिया गया है

फिर खुल गए दिल्ली में बंद पड़े मैक्डोनाल्ड्स के 43 में से 18 रेस्टोरेंट्स : विक्रम बख्‍शी- India TV Hindi
फिर खुल गए दिल्ली में बंद पड़े मैक्डोनाल्ड्स के 43 में से 18 रेस्टोरेंट्स : विक्रम बख्‍शी

नई दिल्ली। मैक्डोनाल्ड्स के साथ कानूनी लड़ाई में फंसे इसके भागीदार विक्रम बक्शी ने जानकारी दी कि राजधानी में जून से बंद हुए 43 में से 18 बिक्री केंद्रों को फिर खोल दिया गया है। लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के कारण राजधानी में मैक्डोनाल्ड्स के 43 रेस्टोरेंट्स को जून में बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : मैकडोनाल्ड्स मामला : लाइसेंस खत्म किए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई आगे जारी रखेगी CPRL – विक्रम बक्शी

बक्शी ने एक बयान में कहा है कि कनाट प्लाजा रेस्टोरेंट लिमिटेड (सीपीआरएल) के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है। सीपीआरएल ने 17 सितंबर को 21 बिक्री केंद्रों को फिर से शुरू करने का फैसला किया था जिनके स्वास्थ्य लाइसेंस मिल चुके हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में 18 रेस्‍टोरेंट्स मंगलवार से​ फिर खुल गए है। उल्लेखनीय है कि बक्शी का मैक्डोनाल्ड्स के साथ कानूनी विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें : विश्‍व बैंक ने GST को बताया संरचनात्मक बदलाव, 8 फीसदी से अधिक ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा