1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हैं चार महिलाएं, कुल संपत्ति है 11.28 अरब डॉलर

100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हैं चार महिलाएं, कुल संपत्ति है 11.28 अरब डॉलर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 22, 2016 07:34 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 08:10 pm IST

इस वर्ष फोर्ब्‍स मैगजीन द्वारा तैयार की गई 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में चार महिलाएं भी हैं, जिन्‍होंने अपनी जगह यहां बनाई है।

Forbes List: 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हैं चार महिलाएं, कुल संपत्ति है 11.28 अरब डॉलर- India TV Hindi
Forbes List: 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हैं चार महिलाएं, कुल संपत्ति है 11.28 अरब डॉलर

सिंगापुर। इस वर्ष फोर्ब्‍स मैगजीन द्वारा तैयार की गई 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में चार महिलाएं भी हैं, जिन्‍होंने अपनी जगह यहां बनाई है। इन अरबपति महिलाओं में ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल सबसे आगे हैं।

इस सूची में शामिल अन्य महिलाओं में बायोकॉन लिमिटेड की प्रमुख किरन मजूमदार शॉ,  हैवेल्स के संस्थापक की पत्नी विनोद गुप्ता और यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना तिवारी हैं। इन चारों महिलाओं की संपत्ति की संयुक्त नेटवर्थ 11.28 अरब डॉलर है, जबकि इस सूची में शामिल सभी 100 भारतीयों की कुल नेटवर्थ 381 अरब डॉलर है।

तस्‍वीरों में देखिए देश के टॉप 10 अमीरों को

Forbs

1 (90)IndiaTV Paisa

2 (83)IndiaTV Paisa

3 (82)IndiaTV Paisa

4 (81)IndiaTV Paisa

5 (77)IndiaTV Paisa

  • सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं और इस सूची में उनका स्थान 19वां है। उनकी संपत्ति 5.2 अरब डॉलर है।
  • विनोद गुप्ता ढाई अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरी सबसे अमीर महिला और 46वीं अमीर भारतीय हैं।
  • किरन मजूमदार शॉ की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर और सूची में 65वां स्थान है।
  • लीना तिवारी 1.62 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 79वें स्थान पर हैं।

forbesList_indiatvpaisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा