1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 9 महीने की सैलरी के बदले 400 अधिकारियों ने छोड़ी कॉग्निजेंट, कई भारतीय भी शामिल

9 महीने की सैलरी के बदले 400 अधिकारियों ने छोड़ी कॉग्निजेंट, कई भारतीय भी शामिल

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 06, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Aug 06, 2017 06:13 pm IST

कॉग्निजेंट के कुल 2.56 लाख कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा भारत में है। जिन 400 लोगों ने कंपनी से अलग होने के विकल्प को चुना है उनमें बड़ी संख्या भारत से हैं

9 महीने की सैलरी के बदले 400 अधिकारियों ने छोड़ी कॉग्निजेंट, कई भारतीय भी शामिल- India TV Hindi
9 महीने की सैलरी के बदले 400 अधिकारियों ने छोड़ी कॉग्निजेंट, कई भारतीय भी शामिल

नई दिल्लीअमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट के करीब 400 वरिष्ठ कार्यकारियों ने स्वैच्छक रूप से कंपनी से अलग होने के पैकेज (VSP) का विकल्प चुना है। कंपनी का कहना है कि इससे उसे सालाना छह करोड़ डॉलर की बचत होगी। मई में कंपनी ने वीएसपी की पेशकश की थी। इसके तहत अमेरिका और भारत के शीर्ष स्तर के कार्यकारियों को कंपनी से अलग होने के लिए नौ महीने के वेतन की पेशकश की गई थी।

कॉग्निजेंट के कुल 2.56 लाख कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा भारत में है। माना जा रहा है कि जिन 400 लोगों ने कंपनी से अलग होने के विकल्प को चुना है उनमें बड़ी संख्या भारत से है। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि भारत में उसके कितने कार्यकारियों ने इस विकल्प को चुना है। कॉग्निजेंट की मुख्य वित्त अधिकारी कैरन मैकलाउलिन ने कहा कि कि कुल 3.9 करोड़ डालर के पुन: संगठन शुल्क में से 3.5 करोड़ डॉलर उन कार्यकारियों के लिए जिन्होंने हमारी वीएसपी की पेशकश को स्वीकार किया है। वीएसपी से हमें सालाना छह करोड़ डॉलर की बचत होगी।

मार्च से जून के दौरान कंपनी के कर्मचारियों की संख्या के दौरान करीब 4,400 की कमी देखने को मिली है। कर्मचारियों की संख्या में गिरावट 10,800 नए लोगों की भर्ती के बावजूद आई है। कंपनी के मुताबिक अपने डिजिटल कारोबार की जरूरत को देखते हुए वह जरूरी लोगों की भर्ती करती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा