1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अडाणी पावर करेगा एस्सार की 1,200 मेगावॉट की महान परियोजना का अधिग्रहण, मिली NCLT की मंजूरी

अडाणी पावर करेगा एस्सार की 1,200 मेगावॉट की महान परियोजना का अधिग्रहण, मिली NCLT की मंजूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 03, 2021 11:26 am IST,  Updated : Nov 03, 2021 11:26 am IST
अडाणी पावर करेगा...- India TV Hindi
अडाणी पावर करेगा एस्सार की 1,200 मेगावॉट की महान परियोजना का अधिग्रहण, मिली मंजूरी  Image Source : FILE

नयी दिल्ली। अडाणी पावर को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से एस्सार पावर की मध्य प्रदेश के महान में 1,200 मेगावॉट की ताप बिजली परियोजना के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है। उद्योग सूत्रों का कहना है कि इस सौदे का मूल्य करीब 2,800 से 3,000 करोड़ रुपये बैठेगा।

एनसीएलटी की दिल्ली की प्रधान पीठ ने एक नवंबर को जारी आदेश में अडाणी पावर लि. द्वारा एस्सार पावर एम पी लि.(ईपीएमपीएल) के अधिग्रहण के लिए सौंपी गई समाधान योजना को मंजूरी दे दी। अडाणी पावर ने बीएसई को यह जानकारी दी। ईपीएमपीएल दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता के तहत है। 

ईपीएमपीएल के पास मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 1,200 मेगावॉट का ताप बिजली संयंत्र है। इस अधिग्रहण से पहले समाधान योजना की शर्तों को पूरा करना होगा। इससे पहले जून में अडाणी पावर ने एस्सार पावर की 1,200 मेगावॉट की परियोजना के लिए सफल बोली लगाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा