1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एशियाई विकास बैंक भारत के बुनियादी ढांचे में 10 करोड़ डॉलर निवेश करेगा

एशियाई विकास बैंक भारत के बुनियादी ढांचे में 10 करोड़ डॉलर निवेश करेगा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 30, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 12:55 pm IST

बहुपक्षीय संस्था एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को सरकार द्वारा प्रवर्तित एनआईआईएफ के माध्यम से भारत के बुनियादी ढांचे में 10 करोड़ डॉलर निवेश करने की घोषणा की।

ADB, invest, Indian infrastructure sector, NIIF- India TV Hindi
ADB to invest USD 100 million in Indian infrastructure sector via NIIF

मुंबई। बहुपक्षीय संस्था एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को सरकार द्वारा प्रवर्तित एनआईआईएफ के माध्यम से भारत के बुनियादी ढांचे में 10 करोड़ डॉलर निवेश करने की घोषणा की। मनीला स्थित संस्था राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) में निवेश करेगी। वास्तविक निवेश राशि 10 करोड़ डॉलर से अधिक होगी। निवेश की यह घोषणा भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले ही मुश्किलों से घिरी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के चलते भारी संकट का सामना कर रही है। एनआईआईएफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी सुजॉय बोस ने कहा कि इस असाधारण और चुनौतीपूर्ण समय में एडीबी की प्रतिबद्धता बेहद सार्थक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा