1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर एशिया बिग सेल: सिर्फ 599 रुपए में हवाई सफर का मौका, 11 सितंबर तक बुक कर सकते हैं टिकट

एयर एशिया बिग सेल: सिर्फ 599 रुपए में हवाई सफर का मौका, 11 सितंबर तक बुक कर सकते हैं टिकट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 06, 2016 01:02 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 01:02 pm IST

लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया सिर्फ 599 रुपए (सभी शुल्क सहित) में हवाई सफर करने का मौका दे रही है। 5 से 11 सितंबर के बीच टिकट बुक की जा सकती है।

AirAsia Big Sale: सिर्फ 599 रुपए में हवाई सफर का मौका, 11 सितंबर तक बुक कर सकते हैं टिकट- India TV Hindi
AirAsia Big Sale: सिर्फ 599 रुपए में हवाई सफर का मौका, 11 सितंबर तक बुक कर सकते हैं टिकट

नई दिल्ली। अगर आपको फरवरी से अक्टूबर 2017 के बीच हवाई सफर चाहते हैं तो खुशखबरी है। लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया सिर्फ 599 रुपए (सभी शुल्क सहित) में हवाई सफर करने का मौका दे रही है।  5 से 11 सितंबर के बीच टिकट बुक की जा सकती है। ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर आप 6 फरवरी 2017 से लेकर 28 अक्टूबर 2017 तक यात्रा कर सकते हैं। आप एयर एशिया की वेबसाइट या एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

इन रूट पर मिल रहा है डिस्काउंट

599 रुपए की टिकट वाला ऑफर गुवाहाटी- इंफाल के रूट पर है। एयर एशिया के इस ऑफर के तहत, बेंगलुरु-कोच्चि के रूट के लिए टिकट 899 रुपए से शुरू हैं, बेंगलुरु गोवा के लिए 1099 रुपए और बेंगलुरु-विशाखापट्टनम के लिए 1199 रुपए, बेंगलुरु- नई दिल्ली के लिए 2299 रुपए और बेंगलुरु-पुणे के लिए 1299 रुपए से टिकट शुरू हैं।

तस्वीरों में देखें पूरा ऑफर

AirAsia Rs 599

1 (84)IndiaTV Paisa

2 (78)IndiaTV Paisa

3 (77)IndiaTV Paisa

5 (72)IndiaTV Paisa

4 (76)IndiaTV Paisa

3,399 रुपए में इंटरनेशनल हवाई टिकट

इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस की बात करें तो उन पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट है और कुछ उड़ानों की टिकटें 3,399 रुपए के फेयर से शुरू होती हैं। कुआलालम्पुर, सिंगापुर, फुकेट, बाली जैसे डेस्टिनेशंस के लिए ये डिस्काउंट मिल रहे हैं। एयर एशिया के इस ऑफर के तहत कितनी सीटें उपलब्ध हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है। एयर एशिया इंडिया टाटा ग्रुप और मलेशिया एयर एशिया बरहाद का जॉइंट वेंचर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा