1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल उपभोक्ताओं को उड़ान के दौरान भी मिल सकेगी तेज इंटरनेट सेवा, मिलाया वैश्विक कंपनियों से हाथ

एयरटेल उपभोक्ताओं को उड़ान के दौरान भी मिल सकेगी तेज इंटरनेट सेवा, मिलाया वैश्विक कंपनियों से हाथ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 26, 2018 12:23 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 07:30 pm IST

एयरटेल सिमलेस एलायंस में शामिल हुआ है जो दूरसंचार कंपनियों को विमानों के केबिन तक सेवा देने में सशक्त बना मोबाइल एवं विमानन कंपनियों के लिए नवाचार के नये युग की शुरुआत करेगा

Airtel joins Seamless Alliance- India TV Hindi
Airtel joins Seamless Alliance to bring uninterrupted In-Flight Connectivity to Customers

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने आज कहा कि उसने उड़ान के दौरान मोबाइल उपभोक्ताओं को तेज स्पीड वाली निर्बाध इंटरनेट सेवा देने के लिए कंपनियों के एक वैश्विक समूह से हाथ मिलाया है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि वैश्विक समूह ‘सिमलेस एलायंस’ में वनवेब, एयरबस, डेल्टा और स्प्रिंट जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये सभी मिलकर उड़ान के दौरान भी उपभोक्ताओं को तेज स्पीड वाली इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के लिए सैटेलाइट प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे।

एयरटेल ने कहा, ‘‘एयरटेल सिमलेस एलायंस में शामिल हुआ है जो दूरसंचार कंपनियों को विमानों के केबिन तक सेवा देने में सशक्त बना मोबाइल एवं विमानन कंपनियों के लिए नवाचार के नये युग की शुरुआत करेगा।’’ इस वैश्विक मुहिम की आज बार्सिलोना में घोषणा की गयी। बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस का आयोजन हो रहा है और इस आयोजन के दौरान ही यह घोषणा की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा