1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jio की टक्कर में Airtel ने ग्राहकों को दिया जबर्दस्त ऑफर, अब हर ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Jio की टक्कर में Airtel ने ग्राहकों को दिया जबर्दस्त ऑफर, अब हर ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 01:04 pm IST

एयरटेल ने इस बीच अपने ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को एक शानदार तोहफा दिया है।

Airtel- India TV Hindi
Airtel Image Source : AIRTEL

रिलायंस जियो जितनी तेजी से अपने फाइबर नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, उसे देखते हुए एयरटेल भी कमर कस कर तैयार है। एयरटेल ने इस बीच अपने ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को एक शानदार तोहफा दिया है। एयरटेल द्वारा सारे मौजूदा ब्रॉडबैंड सब्सक्राबइबर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की जा रही है। पहले कंपनी द्वारा अपने सारे ब्रॉडबैंड प्लान्स- बेसिक, इंटरटेनमेंट, प्रीमियम और VIP में एक फिक्स्ड मात्रा में डेटा दिया जा रहा था।        

आपको बता दें हाल ही में जियो ने अपने जियो फाइबर पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर करना शुरू किया है और 399 रुपये की शुरुआती कीमत पर प्लान्स लॉन्च किए हैं। जियो द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अनलिमिटेड डेटा में 3300 GB की लिमिट है। ऐसे में लग रहा है कि एयरटेल भी अपने पैक्स में यह बदलाव कर सकता है।  

फिलहाल इस बदलाव को वेबसाइट और मायएयरटेल ऐप पर सारे यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। एयरटेल ने अपनी वेबसाइट से 299 रुपये वाले अनलिमिटेड डेटा ऐड-ऑन-पैक को हटा लिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डेटा बेनिफिट्स में अपग्रेडेशन हो रहा है वो केवल मौजूदा ग्राहकों के लिए किया जा रहा है। ऐसे में माना जा सकता है कि कंपनी अपने ग्राहकों को जियो फाइबर में माइग्रेट होने से रोकना चाहती हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा