1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गोल्ड जीतने के बाद अवनि को आनंद महिंद्रा का गिफ्ट, मिलेगी खास तौर पर डिजाइन पहली SUV

गोल्ड जीतने के बाद अवनि को आनंद महिंद्रा का गिफ्ट, मिलेगी खास तौर पर डिजाइन पहली SUV

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 30, 2021 02:41 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 09:58 pm IST

भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है।

आनंद महिंद्रा का...- India TV Hindi
आनंद महिंद्रा का गोल्डन गर्ल को खास गिफ्ट Image Source : PTI

नई दिल्ली। पैराओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को सफलता से उद्योग जगत भी न केवल प्रभावित है साथ वो ऐसा कुछ करने के लिये ही प्रेरित हुआ है जो आने वाले समय में दिव्यांगों की जिंदगी को और बेहतर बनायेगा। ऐसा ही कुछ हुआ है आज शूटिंग में गोल्ड जीतने वाले अवनि की उपलब्धि के बाद। दरअसल इस खबर के साथ महिन्द्रा ग्रुप के आनंद महिन्द्रा ने ऐलान किया है कि वो ऐसी एसयूवी को विकसित करेंगे जो दिव्यांगों के द्वारा इस्तेमाल की जा सके। आनंद महिन्द्रा ने साथ ही कहा कि ऐसी पहली एसयूवी गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा को गिफ्ट करेंगे।

क्या कहा आनंद महिन्द्रा ने

एक ट्वीट के जरिये आनंद महिंद्रा ने पद्मश्री दीपा मलिक का जिक्र करते हुए कहा कि दीपा मलिक ने एक हफ्ते पहले सलाह दी थी कि हम दिव्यांगो के लिये एक एसयूवी विकसित करें। वैसी ही जैसी उन्होने टोक्यो में इस्तेमाल की थी। इसके साथ ही महिन्द्रा ने लिखा कि मैने ऐसी एसयूवी को विकसित करने को कहा है, और मैं चाहता हूं कि ऐसी पहली एसयूवी अवनि लेखरा को तोहफे में मिले।  


पीएम ने भी दी बधाई 
भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता।अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। तोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अवनि को बधाई देते हुए लिखा, "असाधारण प्रदर्शन अवनि लेखरा आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ, कड़ी मेहनत और शानदार तरीके से स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। यह वास्तव में भारत के लिए एक विशेष क्षण है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा