नयी दिल्ली। अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में चार गुना उछलकर 1,218 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की आय बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में 295 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
Related Stories
रिलायंस कैपिटल की कुल आय 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 6,083 कराड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,641 करोड़ रुपये थी। रिलांयस कैपिटल संपत्ति प्रबंधन और म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, बीमा, वित्त, शेयर ब्रोकिंग, वित्तीय उत्पादों के वितरण जेसे कार्यों से जुड़ी है।