1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वाहन कलपुर्जा कंपनी रोलेक्स रिंग्स ने IPO के लिए दस्तावेज जमा कराए

वाहन कलपुर्जा कंपनी रोलेक्स रिंग्स ने IPO के लिए दस्तावेज जमा कराए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 21, 2021 04:03 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 04:03 pm IST

वाहन कलपुर्जा कंपनी रोलेक्स रिंग्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुरुआती दस्तावेज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए हैं। इस साल अभी तक 16 कंपनियां आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा जमा करा चुकी हैं।

वाहन कलपुर्जा कंपनी रोलेक्स रिंग्स ने आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए- India TV Hindi
वाहन कलपुर्जा कंपनी रोलेक्स रिंग्स ने आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए Image Source : FILE

नई दिल्ली: वाहन कलपुर्जा कंपनी रोलेक्स रिंग्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुरुआती दस्तावेज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए हैं। इस साल अभी तक 16 कंपनियां आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा जमा करा चुकी हैं। इन कंपनियों को इक्विटी बाजारों में अत्यधिक तरलता तथा नए खुदरा निवेशकों की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 2021 में अबतक 15 कंपनियों का आईपीओ आ चुका है। रोलेक्स रिंग्स के आईपीओ के तहत 70 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा रिवेंडल पीई एलएलसी 65 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश लाएगी। अभी रिवेंडल की रोलेक्स रिंग्स में 45.51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO