1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 27 दिसंबर को बैंक नहीं रहेंगे बंद, यूनियनों ने आगे के लिए टाल दी हड़ताल

27 दिसंबर को बैंक नहीं रहेंगे बंद, यूनियनों ने आगे के लिए टाल दी हड़ताल

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 27, 2017 09:31 am IST,  Updated : Dec 27, 2017 09:31 am IST

सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 27 दिसंबर को प्रस्तावित अपनी एक दिन की हड़ताल को टाल दिया है। कई बैंकों ने यह जानकारी दी है। IDBI बैंक कर्मचारियों एवं स्टाफ की मांगों के समर्थन में यह हड़ताल प्रस्तावित थी।

Bank Strike- India TV Hindi
Bank Strike

नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 27 दिसंबर को प्रस्तावित अपनी एक दिन की हड़ताल को टाल दिया है। कई बैंकों ने यह जानकारी दी है। IDBI बैंक कर्मचारियों एवं स्टाफ की मांगों के समर्थन में यह हड़ताल प्रस्तावित थी।

बैंक यूनियनों ने वेतनमानों की जल्द समीक्षा करने की मांग सरकार के समक्ष रखी है। इस मांग को लेकर ‘दि आल इंडिया बैंक एंप्‍लॉईज एसोसिएशन (AIBEA) और ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने 27 दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया था।

सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्र बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि भारतीय बैंक संघ ने हमें सूचित किया है कि 27 दिसंबर 2017 की हड़ताल को आगे के लिए टाल दिया गया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी एक अलग नियामकीय जानकारी में प्रस्तावित हड़ताल टल जाने की सूचना दी है।

IDBI बैंक के कर्मचारियों के वेतनमानों की समीक्षा 2012 से लटकी हुई है। बैंक यूनियनों ने IDBI बैंक कर्मचारियों की संशोधित वेतनमान लागू किये जाने की मांग के समर्थन में ही हड़ताल का आह्वान किया था।

AIBEA महासिचव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि IDBI बैंक प्रबंधन ने वेतन समझौते के मुद्दे को एक माह के भीतर सुलझा लिया जाएगा। प्रबंधन के इस आश्वासन के बाद यूनियनों ने हड़ताल को आगे के लिए टाल दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा