1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अगर नहीं मिल पा रहा है आपको Reliance Jio का सिम, तो ऐसे पोर्ट करें अपना मोबाइल नंबर

अगर नहीं मिल पा रहा है आपको Reliance Jio का सिम, तो ऐसे पोर्ट करें अपना मोबाइल नंबर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 14, 2016 01:38 pm IST,  Updated : Sep 25, 2016 06:47 pm IST

रिलायंस जियो की कमर्शियल सर्विस लॉन्च हुए करीब एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन लोगों को सिम पाने के लिए बड़ी मशक्त करनी पड़ रही है।

अगर नहीं मिल पा रहा है आपको Reliance Jio का सिम, तो ऐसे पोर्ट करें अपना मोबाइल नंबर- India TV Hindi
अगर नहीं मिल पा रहा है आपको Reliance Jio का सिम, तो ऐसे पोर्ट करें अपना मोबाइल नंबर

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की कमर्शियल सर्विस लॉन्च हुए दो हफ्ता से अधिक समय बीत चुका है लेकिन लोगों को सिम पाने के लिए बड़ी मशक्त करनी पड़ रही है। रिलायंस स्टोर के बाहर यूजर्स की लंबी कतार लगी हुई है वहीं दुकानदारों के पास सिम उपलब्ध नहीं है। हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके जरिए आप घर बैठे रिलायंस जियो की फ्री 4G सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। गौरतलब है कि जियो की लॉन्चिंग के वक्त रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर तक डेटा, कॉल और एसएमएस फ्री देने की घोषणा की थी।

ऐसे में अगर आप भी जियो की फ्री सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं तो अपना नंबर पोर्ट कर सकते हैं। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) की मदद से यूजर्स बगैर नंबर बदले अपनी मोबाइल कंपनी को बदल सकता है। हम आपको बताते हैं अपना नंबर कैसे रिलायंस जियो में पोर्ट कर सकते हैं।

तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

ये है पोर्ट करने का पूरा तरीका

आपको अपने मोबाइल नंबर से Port की रिक्वेस्ट अपने मौजूदा ऑपरेटर को टाइप करके “< Port > < space> < mobile number >” लिखकर 1900 पर भेजना होगा। ऐसा करने के बाद आपको एक UPC कोड यानि यूनिक पोर्ट कोड 1901 नंबर से SMS के द्वारा मोबाइल पर मिलेगा। यह 15 दिनों के लिए वैध है और ऐसा होते ही आप अपने नंबर को रिलायंस में चेंज करने के लिए सक्षम हो जाएंगे।

देने होंगे ये डॉक्यूमेंट

इसके बाद किसी भी रिलायंस मोबाइल स्टोर/रिलायंस वर्ल्ड या रिटेलर के पास जाकर ग्राहक आवेदन फॉर्म यानि (CAF) भर दें। आपको एड्रेस प्रूफ, आइडेंटी प्रूफ और एक फोटो यानी सामान्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता होगी। रिलायंस आपको एक नया सिम कार्ड जारी कर देगी। बताया जाता है कि अगले 5 दिनों के लिए आप वर्तमान ऑपरेटर के साथ बने रहेंगे। छठे दिन बाद आप पुराने सिम को हटाकर नया रिलायंस सिम डाल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा