1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम मोदी की मुहीम लाई रंग, भीम एप डाउनलोड दो करोड़ के पार

पीएम मोदी की मुहीम लाई रंग, भीम एप डाउनलोड दो करोड़ के पार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 20, 2017 08:31 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 08:31 pm IST

घरेलू स्तर पर विकसित भीम एप ने दो करोड़ डाउनलोड के आंकड़े को छू लिया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने यह जानकारी दी।

पीएम मोदी की मुहीम लाई रंग, भीम एप डाउनलोड दो करोड़ के पार- India TV Hindi
पीएम मोदी की मुहीम लाई रंग, भीम एप डाउनलोड दो करोड़ के पार

नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर विकसित भीम एप ने दो करोड़ डाउनलोड के आंकड़े को छू लिया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने यह जानकारी दी। कान्त ने एक कार्यक्रम में कहा कि भीम एप का डाउनलोड दो करोड़ के पास पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को मोबाइल के जरिए तेज और सुरक्षित नकदीरहित लेनदेन के लिए इस एप का शुभारंभ किया था। भीम को ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें यूपीआई और यूएसएसडी तरीके से भुगतान करना सरल है।

नोटबंदी के बाद डिजिटल भुगतान माध्यमों मसलन मोबाइल वॉलेट, यूएसएसडी और रूपे के जरिए लेनदेन में जोरदार इजाफा हुआ है। सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसके लिए हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ो रुपए का इनाम बाटा है।

दुकानदारों के लिए लॉन्च हुआ भीम एप

इससे पहले 14 अप्रैल को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने एक ऐसी मोबाइल एप पेश की जो दुकानदारों के लिए है। इसमें भीम एप भारत इंटरफेस फॉर मनी के माध्यम से आधार संख्या के जरिए भुगतान किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेवा की शुरूआत नागपुर में की थी। नई सेवा ग्राहकों को उनके बैंक खाते से जुड़ी आधार संख्या के माध्यम से खरीददारी की सुविधा देगी। लेनदेन की वैधता के लिए ग्राहक की उंगली के निशान की जरूरत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा