1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver rate: शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या हैं 10 ग्राम ग्रोल्ड के भाव

Gold Silver rate: शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या हैं 10 ग्राम ग्रोल्ड के भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 16, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 01:16 pm IST

आप अपने बेहतर भविष्य के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज अच्छा मौका बन रहा है।

Gold Silver rate: शुक्रवार को...- India TV Hindi
Gold Silver rate: शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या हैं 10 ग्राम ग्रोल्ड के भाव 

आप अपने बेहतर भविष्य के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज अच्छा मौका बन रहा है। शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के आखिरी दिन MCX पर सोना गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार सुबह MCX पर अगस्त डिलिवरी वाला सोना 75 रुपए लुढ़क गया। इस दौरान सोने की कीमतें 48325 रुपए पर आ गईं। इससे पहले गुरुवार को सोना 48400 के स्तर पर बंद हुआ था। 

दूसरी ओर MCX पर चांदी की कीमत की कीमत में तेजी देखी जा रही है। सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 150 रुपए की तेजी के साथ 69831 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। उसी तरह दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 214 रुपए की तेजी के साथ 71076 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। 

सर्राफा बाजार में तेजी 

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स असोसिएशन यानी IBJA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का क्लोजिंग भाव 48424 रुपए प्रति दस ग्राम था। चांदी का भाव 69233 रुपए रहा था। गुरुवार को सर्राफा बाजार में तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 177 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी। वहीं चांदी में 83 रुपए का उछाल आया था। तेजी के साथ सोना गुरुवार को 47,443 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं बंदी के वक्त चांदी का भाव 68,277 रुपए प्रति किलोग्राम था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा