1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मालामाल! 1 बिटकॉइन की कीमत पहली बार 50,000 डॉलर के पार पहुंची, 3 महीने में 200% बढ़ी कीमतें

मालामाल! 1 बिटकॉइन की कीमत पहली बार 50,000 डॉलर के पार पहुंची, 3 महीने में 200% बढ़ी कीमतें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2021 09:37 am IST,  Updated : Feb 17, 2021 09:37 am IST

डिजिटल करेंसी बिटकॉइन की वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही और पहली बार इसकी एक इकाई की कीमत 50 हजार डॉलर के पार चली गयी।

मालामाल! 1 बिटकॉइन की...- India TV Hindi
मालामाल! 1 बिटकॉइन की कीमत पहली बार 50,000 डॉलर के पार पहुंची, 3 महीने में 200 % बढ़ी कीमतें 

सिल्वर स्प्रिंग (अमेरिका)। डिजिटल करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही और पहली बार इसकी एक इकाई की कीमत 50 हजार डॉलर के पार चली गयी। भारतीय मुद्रा में बात करें तो एक बिटकॉइन की कीमत 3604390.09 रुपये होगी। करीब साल भर पहले बिटकॉइन की एक इकाई की कीमत 10 हजार डॉलर थी। पिछले तीन महीने में ही बिटकॉइन का दाम करीब 200 प्रतिशत चढ़ा है। 

इससे पहले दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की एक घोषणा से बिटक्वाइन की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। टेस्ला ने यह घोषणा की थी कि उसने क्रिप्टोकरेंसी में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। इस घोषणा के बाद बिटक्वाइन की कीमत में 15 फीसदी की तेजी आई थी। इससे बिटक्वाइन की कीमत 44,141 डॉलर पर पहुंच गई थी।

बिटकॉइन को ऐसे समय में तेजी मिल रही है जब अधिक से अधिक कंपनियां उथल-पुथल वाली डिजिटल मुद्रा को भुगतान के माध्यम के रूप में मान्यता पाने की बात मानते जा रही हैं। हालांकि अभी तक बिटकॉइन खरीदने वालों ने इसे सोने जैसे जिंस की तरह ही इस्तेमाल किया है, क्योंकि अभी इसे सेवा या सामान के बदले कुछ ही जगहों पर स्वीकार किया जाता है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से पहले कम-से-कम छह बार बिटकॉइन 50 हजार डॉलर के पार गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा