1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL ग्राहकों को मिली 3 महीने की राहत, अप्रैल अंत तक जारी रहेगी ‘संडे अनलिमिटेड कॉलिंग’ सेवा

BSNL ग्राहकों को मिली 3 महीने की राहत, अप्रैल अंत तक जारी रहेगी ‘संडे अनलिमिटेड कॉलिंग’ सेवा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 05, 2018 09:52 am IST,  Updated : Feb 06, 2018 10:02 am IST

BSNL ने देशभर में इस अनलिमिटेड कॉलिंग सेवा के लिए बढ़ी मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, पहली फरवरी के बजाय अब यह सेवा पहली मई से बंद होगी।

BSNL - India TV Hindi
BSNL extends free sunday calling service to landline subscribers by 3 months

नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों को 3 महीने की राहत दी है। कंपनी ने लैंडलाइन ग्राहकों को रविवार के दिन फ्री में  अनलिमिटेड कॉलिंग सेवा देने की जिस सुविधा को पहली फरवरी से बंद करने का फैसला किया था उसे अब 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। BSNL ने अपने ट्विटर हेंडल से यह जानकारी दी है। BSNL के इस कदम से उसके लैंडलाइन ग्राहकों को फायदा होगा।

BSNL की तरफ से कहा गया है कि उन्हें इसकी घोषणा करते हुए खुशी है कि रविवार को फ्री कॉलिंग सेवा 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, देशभर में इस सेवा के लिए बढ़ी मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, पहली फरवरी के बजाय अब यह सेवा पहली मई से बंद होगी। कंपनी ने अगस्त 2016 में इस सेवा को शुरू किया था।

BSNL ने जनवरी में अपने लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए फ्री नाइट कॉलिंग सेवा के समय में भी कटौती की थी। मध्य जनवरी से फ्री नाइट कॉलिंग सेवा को रात को 10.30 के बाद लागू किया गया था, पहले यह सेवा रात को 9 बजे से लागू हो जाती थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा