1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL ने बिहार उपभोक्ता के लिए लॉन्च किए कई आकर्षक प्लान, फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा ऑफर

BSNL ने बिहार उपभोक्ता के लिए लॉन्च किए कई आकर्षक प्लान, फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा ऑफर

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 08, 2017 07:45 am IST,  Updated : Feb 08, 2017 07:45 am IST

सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उपलब्ध मौजूदा डाटा एसटीबी पर चार गुना तक अतिरक्त डाटा की पेशकश की है।

BSNL ने बिहार उपभोक्ता के लिए लॉन्च किए कई आकर्षक प्लान, फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा ऑफर- India TV Hindi
BSNL ने बिहार उपभोक्ता के लिए लॉन्च किए कई आकर्षक प्लान, फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा ऑफर

पटना। सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उपलब्ध मौजूदा डाटा एसटीबी पर चार गुना तक अतिरक्त डाटा की पेशकश की है। बीएसएनएल बिहार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक किशोर कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बीएसएनएल द्वारा शुरू किए गए नए टैरिफ प्लान के बारे में बताया कि बाजार में उपलब्ध मौजूदा डाटा एसटीबी पर चार गुना तक अतिरक्त डाटा की पेशकश की गयी है।

यह भी पढ़े: BSNL ने लॉन्च किया एक और नया प्लान, अब सिर्फ 49 रुपए में कीजिए अनलिमिटेड कॉलिंग

इन प्लान्स पर मिलेगा दो गुना से ज्यादा डेटा

  • उन्होंने बताया कि वर्तमान में 291 रुपये वाले एसटीवी में 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डाटा की जगह अब 8 जीबी दी जा रही है।
  • किशोर ने बताया कि अत्यधिक डाटा उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 78 रुपये वाले एसटीवी में 05 दिनों की वैधता के साथ एक जीबी डाटा के बदले अब 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि सभी एसटीवी पर अब अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है। बीएसएनएल पहले ही अपने सभी कनेक्शनों पर 300 एमबी नि:शुल्क डाटा दे रहा है जो आगामी 28 फरवरी तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : BSNL ने लॉन्च किया 99 रुपए में अनलिमिटेड FREE वॉयस कॉलिंग और इन्टरनेट का नया प्लान

नए ग्राहकों के लिए भी शुरू की स्कीम

  • किशोर ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कई आकर्षक योजनाओं की शुरुआत की गयी है जिसमें नए कनेक्शन लेने वालों के लिए 30 और 90 दिनों की वैधता वाले क्रमश: 149 रुपए और 439 रुपए का नया प्लान शामिल है।
  • उन्होंने कहा कि 149 रुपये के प्लान वाउचर पर 30 दिनों के लिए बीएसएनएल नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल :लोकल अथवा एसटीडी: के साथ अन्य नेटवर्क पर प्रतिदिन 30 मिनट का फ्री कॉल :लोकल अथवा एसटीडी के अलावा 300 एमबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Jio का Airtel पर गंभीर आरोप, कहा-एयरटेल का अनलिमिटेड प्लान है झूठा, TRAI से की शिकायत

तस्वीरों में देखिए लाइफ के स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा