1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL ने लॉन्‍च की अल्‍ट्रा फास्‍ट ब्रॉडबैंड सर्विस, मिलेगी 1,000 mbps की स्‍पीड

BSNL ने लॉन्‍च की अल्‍ट्रा फास्‍ट ब्रॉडबैंड सर्विस, मिलेगी 1,000 mbps की स्‍पीड

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 15, 2017 11:37 am IST,  Updated : Jul 15, 2017 12:57 pm IST

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने शुक्रवार को पूरे देश में 100G ऑप्‍टीकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (NG-OTN) की शुरुआत की।

BSNL ने लॉन्‍च की अल्‍ट्रा फास्‍ट ब्रॉडबैंड सर्विस, मिलेगी 1,000 mbps की स्‍पीड- India TV Hindi
BSNL ने लॉन्‍च की अल्‍ट्रा फास्‍ट ब्रॉडबैंड सर्विस, मिलेगी 1,000 mbps की स्‍पीड

मुंबई। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने शुक्रवार को पूरे देश में 100G ऑप्‍टीकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (NG-OTN) की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के उद्देश्‍य से यह सर्विस शुरू की गई है। इसकी मदद से BSNL 1,000 mbps की डाउनलोड स्‍पीड का ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध करा पाएगी।

टेलीकॉम राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने इस सर्विस को लॉन्‍च करते हुए कहा कि BSNL अपने अपग्रेड नेटवर्क के जरिये मॉडर्न टेक्‍नोलॉजी आधारित अल्‍ट्रा फास्‍ट ब्रॉडबैंड सर्विस देश में उपलब्‍ध कराएगी। BSNL अभी फाइबर से होम नेटवर्क पर 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की डाउनलोड स्‍पीड के साथ ब्रॉडबैंड सेवा की पेशकश कर रही है।

सिन्हा ने इस नई प्रणाली का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार ने दिसंबर 2018 तक 2,50,000 ग्रामीण पंचायतों तक ब्रॉडबैंड कनेक्‍टीविटी का लक्ष्‍य रखा है। अभी तक देश में 1,00,000 गांवों को ऑप्‍टीकल फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्‍टीविटी के तहत कवर किया जा चुका है। नई पेश की गई 100 गीगाबाइट-ओटीएन की केंद्रीय प्रोजेक्‍ट जैसे भारतनेट, स्‍वान, एनकेएन आदि में भी मदद करेगा।

बीएसएनएल ने 44 शहरों में एनजी-ओटीएच टेक्‍नोलॉजी की प्रमुख परियोजना का सफलतापूर्वक क्रियान्‍वयन किया है। इसके तहत राज्यों की राजधानियां और प्रमुख शहर शामिल हैं। इस परियोजना के तहत मौजूदा वित्‍त वर्ष में राज्यों की राजधानियों सहित 100 प्रमुख शहरों को चरणबद्ध तरीके से इसके दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी का ऑप्‍टीकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (एनजी-ओटीएन) तीन चरणों में कुल 330 करोड़ रुपए के खर्च से क्रियान्वित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा