1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे के 12.30 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिन की दिहाड़ी के बराबर मिलेगा बोनस

रेलवे के 12.30 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिन की दिहाड़ी के बराबर मिलेगा बोनस

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 20, 2017 03:47 pm IST,  Updated : Sep 20, 2017 03:55 pm IST

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी।

रेलवे के 12.30 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस- India TV Hindi
रेलवे के 12.30 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों के लिए त्योहारी बोनस की घोषणा की है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी। यह बोनस त्योहारी सीजन से पहले कर्मचारियों को दिया जाएगा। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक रेलवे की उत्पादकता और क्षमता को बढ़ाने के लिए यह बोनस दिया जा रहा है।

रेलवे के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस वित्त वर्ष 2016-17 की 78 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा। रेलवे के मुताबिक करीब 12.30 लाख नॉन गैजेटिड रेलवे कर्मचारी इस बोनस के हकदार होंगे। दशहरे से पहले कर्मचारियों के खातों में यह पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक उसके जो कर्मचारी ऑपरेशन और दूसरे कार्यों को अमल में लाने के लिए आगे रहते हैं उनको इस बोनस से प्रोत्साहन मिलेगा। कर्मचारियों को प्रोत्साहन से रेलवे की उत्पादकता, यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और रेलवे की गति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बोनस से रेलने कर्मचारियों का बहुत बड़ा धड़ा प्रोत्साहित होगा। बुधवार को कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस की घोषणा के अलावा और भी कई फैसले किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा