1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड पर कसा सीबीआई का शिकंजा, 18 ठिकानों पर पड़े छापे

भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड पर कसा सीबीआई का शिकंजा, 18 ठिकानों पर पड़े छापे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2019 08:11 am IST,  Updated : Apr 07, 2019 08:11 am IST

सीबीआई ने रविवार को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड से जुड़े 18 स्थानों पर छापे मारे।

Bhushan Steels- India TV Hindi
Bhushan Steels

सीबीआई ने रविवार को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड से जुड़े 18 स्थानों पर छापे मारे। दरअसल, कंपनी के चेयरमैन संजय सिंघल और अन्य के खिलाफ 2,348 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद सीबीआई ने ये छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि 2007 से 2014 तक 33 बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से 47,204 करोड़ रुपये का ऋण लिया और कंपनी इसका पुनर्भुगतान नहीं कर पाई। 

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली - एनसीआर, चंडीगढ़ और कोलकाता, उड़ीसा सहित कई शहरों में 18 स्थानों पर कंपनी के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों, उसके निदेशकों एवं प्रमोटरों के यहां छापे मारे गए। 

सीबीआई ने कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय सिंघल, कंपनी की उपाध्यक्ष आरती सिंघल, निदेशकों रवि प्रकाश गोयल, राम नरेश यादव, हरदेव चंद वर्मा, रविंदर कुमार गुप्ता और रितेश कपूर के अलावा अज्ञात सरकारी कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा