1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मिस्त्री के एयरएशिया वाले बयान पर सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री की निगाह, 22 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

मिस्त्री के एयरएशिया वाले बयान पर सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री की निगाह, 22 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 27, 2016 04:53 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 04:54 pm IST

सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री ने कहा है कि वह साइरस मिस्त्री द्वारा एयरएशिया इंडिया के बारे में दी गयी कथित जानकारी से जुड़े मुद्दों पर बराबर निगाह रखे हुए है।

मिस्त्री के एयरएशिया वाले बयान पर सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री की निगाह, 22 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप- India TV Hindi
मिस्त्री के एयरएशिया वाले बयान पर सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री की निगाह, 22 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

नई दिल्‍ली। सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री ने कहा है कि वह TATA Group के बर्खास्त चेयरमैन साइरस मिस्त्री द्वारा एयरएशिया इंडिया के बारे में दी गयी कथित जानकारी से जुड़े मुद्दों पर बराबर निगाह रखे हुए है। अगर उसके संज्ञान में कार्रवाई के लायक कोई बात आती है, तो उस पर कदम उठाया जाएगा। एयरएशिया इंडिया में TATA Group भी भागीदार है।

यह भी पढ़ें : सायरस मिस्त्री ने फोड़ा ई-मेल ‘बम’, कहा- नैनो से हुआ 1000 करोड़ का घाटा, एयरएशिया डील में भी हुए बड़े घपले

नागर विमानन सचिव आर एन चौबे ने कहा

हम हर तरह के माध्‍यम से इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक हमें कुछ नहीं मिला है।

मिस्‍त्री ने लगाया था यह आरोप

  • मिस्त्री ने एयरएशिया के साथ TATA Group के विमानन क्षेत्र के ज्‍वाइंट वेंचर में नैतिकता संबंधी चिंता जताया।
  • साथ ही आरोप लगाया है कि फॉरेंसिक जांच में 22 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी वाले लेनदेन का खुलासा हुआ है।
  • यह लेनदेन भारत और सिंगापुर में ऐसी इकाइयों के साथ किया गया है जिनका अस्तित्व ही नहीं था।
  • मिस्त्री के एयरएशिया इंडिया के खिलाफ आरोपों पर नागर विमानन मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने कहा, यदि मंत्रालय के संज्ञान में कोई नई बात लाई जाती है, तो उचित अधिकारी इसे देखेंगे।

यह भी पढ़ें : इस धनतेरस Gold की ऐसे करें खरीदारी, गहनों और ETF से ज्‍यादा मिलेगा रिटर्न

मिस्त्री को सोमवार को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया गया। उनका स्थान उनके पूर्ववर्ती रतन टाटा ने लिया है। मिस्त्री की पारिवारिक कंपनी शापोरजी पल्लोनजी निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है और यह TATA Group के सबसे बड़े शेयरधारकों में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा