1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर टिकट कैंसिलेशन पर खत्‍म होगी कंपनियो की मनमानी, जल्‍द लागू होंगे नए नियम

एयर टिकट कैंसिलेशन पर खत्‍म होगी कंपनियो की मनमानी, जल्‍द लागू होंगे नए नियम

 Published : Jun 05, 2016 11:28 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 08:55 am IST

नागर विमानन मंत्रालय एयर टिकट रद्द किए जाने, सामान तथा बोर्डिंग से मना किए जाने के लिए जल्दी ही नए नियम की घोषणा कर सकता है।

एयर टिकट कैंसिलेशन पर खत्‍म होगी कंपनियो की मनमानी, जल्‍द लागू होंगे नए नियम- India TV Hindi
एयर टिकट कैंसिलेशन पर खत्‍म होगी कंपनियो की मनमानी, जल्‍द लागू होंगे नए नियम

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय एयरलाइंस टिकट रद्द किए जाने के संबंध में नए नियम लागू करने जा रहा है। मंत्रालय को पिछले लंबे समय से यात्रियों की ओर से एयरलाइंस कंपनियों के खिलाफ एक्‍स्‍ट्रा लगेज तथा बोर्डिंग से मना किए जाने की शिकायतें आईं हैं। इसे देखते हुए मंत्रालय एयरलांइस कंपनियों के लिए जल्दी ही नए नियम की घोषणा कर सकता है।

घरेलू हवाई यात्री निकाय एयर पैंसजेर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एपीएआई) ने नागर विमानन मंत्रालय तथा विमानन नियामक डीजीसीए को पत्र लिखकर उड़ानों के रद्द होने या उसमें देरी को लेकर यात्रियों को पर्याप्त मुआवजा समेत इन मसलों को रखा था और उनके समाधान का अनुरोध किया था।

फिलहाल यात्रियों को उड़ान में देरी के लिए 2,000 से 4,000 रुपए मुआवजा मिलता है। बोर्डिंग नहीं देने पर भी इसी दायरे में मुआवजा मिलता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम इन मुद्दों से जुड़े नियमनों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि संशोधित नियम जल्दी ही सार्वजनिक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- गोएयर छात्रों के लिए लेकर आई खास ऑफर, किराए में मिलेगी पांच फीसदी की छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा