1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मई में कोयला आयात पिछले साल के मुकाबले 20% गिरा, आगे भी नरमी का अनुमान

मई में कोयला आयात पिछले साल के मुकाबले 20% गिरा, आगे भी नरमी का अनुमान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2020 03:43 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 03:46 pm IST

लॉकडाउन में छूट और विदेशी बाजारों में कीमतें घटने से अप्रैल के मुकाबले मई में आयात 10% बढ़ा

Coal Import- India TV Hindi
Coal Import Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। मई के दौरान देश में कोयले का आयात पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत गिरकर 1.89 करोड़ टन रहा। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल मई में कोयला आयात 2.35 करोड़ टन था। यह जानकारी एमजंक्शन की ताजा रिपोर्ट से मिली है। एमजंक्शन टाटा स्टील और सेल की संयुक्त उद्यम कंपनी है जो कंपनियों के बीच ऑनलाइन खरीद- फरोख्त का मंच उपलब्ध कराती है। यह कोयला और स्टील कारोबार पर अपनी रिपोर्ट भी जारी करती है। मई 2020 में आयात किए गए कोयले में 1.32 करोड़ टन गैर-कोकिंग कोयला था।

जानकारों की माने तो फिलहाल कुछ समय तक आयातित कोयले की मांग नरम रहने का अनुमान है। इस समय देश में कोयला खदानों और बिजलीघरों पर कोयले का काफी स्टॉक पड़ा है। एमजंक्शन ने प्रबंध निदेशक विनय वर्मा ने कहा कि आयातित कोयले की मांग के छोटी अवधि के दौरान नरमी बने रहने की संभावना है।’

रिपोर्ट के अनुसार इस बार मई में अप्रैल के 1.70 करोड़ टन की तुलना में कोयला आयात 10.76 प्रतिशत सुधरा है। कोविड-19 के चलते देश भर में आवागमन पर लगी पाबंदियों में मई से छूट मिलने लगी जिससे आयात बढ़ा है । रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले की कीमतों में नरमी का सिलसिला जारी रहने से भी मई में आयात सुधरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा