1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेश व्यापार नीति की मध्यावधि समीक्षा शाम 4 बजे आएगी सामने, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभू करेंगे जारी

विदेश व्यापार नीति की मध्यावधि समीक्षा शाम 4 बजे आएगी सामने, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभू करेंगे जारी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 05, 2017 10:53 am IST,  Updated : Dec 05, 2017 12:39 pm IST

सरकार विदेश व्यापार नीति की मध्यावधि समीक्षा आज शाम को जारी करेगी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभू शाम 4 बजे इसे जारी करेंगे

विदेश व्यापार नीति की...- India TV Hindi
विदेश व्यापार नीति की मध्यावधि समीक्षा आज होगी जारी

नई दिल्ली। सरकार विदेश व्यापार नीति की मध्यावधि समीक्षा आज शाम को जारी करेगी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभू शाम 4 बजे इसे जारी करेंगे। सुरेश प्रभू ने अपने ट्विटर हेंडर से खुद इसके बारे मे जानकारी दी है। समीक्षा में मुख्य रूप से निर्यातकों की चिंताए दूर करने पर ध्यान दिया जा सकता है क्योंकि देश निर्यात में लगातार गिरावट आई है।

मध्यावधि समीक्षा जारी होने के अवसर पर विदेश व्यापार महानिदेशक अतुल चतुर्वेदी, वाणिज्य सचिव रीता तेवतिया और राजस्व सचिव हसमुख अधिया भी मौजूद होंगे। निर्यातक लंबे समय से माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू किए जाने से उत्पन्न हुई चुनौतियों को लेकर अपनी चिंता जताते रहे हैं। उनकी मुख्य चिंता जीएसटी रिफंड को तेज किए जाने की है क्योंकि इससे उनकी कार्यशील पूंजी अटक जाती है।

मध्यावधि समीक्षा को पहले जीएसटी के अनुपालन के साथ ही एक जुलाई को जारी करने का प्रस्ताव था। हालांकि सरकार जीएसटी के साथ निर्यातकों के अनुभव को इसमें शामिल करना चाहती थी इसलिए इसे बाद में करने का निर्णय किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा