1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने पर Uber की टैक्सी पर मिलेगी 50% की छूट, ये रहा ऑफर

क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने पर Uber की टैक्सी पर मिलेगी 50% की छूट, ये रहा ऑफर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2021 04:19 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 04:19 pm IST

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म क्रेड ने मंगलवार को उबर इंडिया संग अपनी साझेदारी का ऐलान किया है

क्रेडिट कार्ड बिल का...- India TV Hindi
क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने पर Uber की टैक्सी पर मिलेगी 50% की छूट, ये रहा ऑफर  Image Source : MONEYUNDER30.COM

नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म क्रेड ने मंगलवार को उबर इंडिया संग अपनी साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत उनके सदस्यों को अगले दो उबर गो रेंटल्स या सेडान रेंटल्स और दो उबर इंटरसिटी ट्रिप पर 10 से 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए क्रेड के सदस्य क्रेड ऐप पर अपने क्रेड कॉइन का इस्तेमाल करते हुए उबर रिवॉर्ड को हासिल कर सकते हैं। 

इसके बाद उन्हें सिर्फ अपने उबर एप्लीकेशन के मेन्यु सेक्शन पर 'वॉलेट' आइकन पर जाकर टैप करना होगा, फिर नीचे स्क्रॉल कर 'एड प्रोमो कोड' पर आना होगा और क्रेड से मिले कोड को एंटर करना होगा। कोड के एैड होते ही एप्लीकेबल डिस्काउंट के बाद यूजर्स अपने उबर गो रेंटल या सेडान रेंटल और इंटरसिटी ट्रिप पर फाइनल राइड पर लग रहे फीस को देख पाएंगे।

क्रेड में ग्रोथ एंड इंगेजमेंट के प्रमुख तिरुपति शेट्टी ने कहा, "क्रेड को हमेशा ऐसे ब्रांड्स की तलाश रहती है, जिनके साथ जुड़कर अपने सदस्यों की पहुंच अधिकाधिक उत्पादों और सेवाओं तक कराया जा सके। इन सहयोगों के माध्यम से जिम्मेदारीपूर्वक वित्तीय व्यवहार करने वाले अपने सदस्यों को हम पुरस्कृत करते रहते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा