1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होटलों में खाने से ज्यादा साफ-सफाई, आराम को तरजीह देते हैं ग्राहक: सर्वेक्षण

होटलों में खाने से ज्यादा साफ-सफाई, आराम को तरजीह देते हैं ग्राहक: सर्वेक्षण

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 23, 2017 01:19 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 01:19 pm IST

होटलों में ठहरने के दौरान अधिकतर ग्राहक नाश्ता, खाना या बड़े से स्विमिंग पूल की जगह साफ-सफाई और आराम को ज्यादा तरजीह देते हैं।

होटलों में खाने से ज्यादा साफ-सफाई, आराम को तरजीह देते हैं ग्राहक: सर्वेक्षण- India TV Hindi
होटलों में खाने से ज्यादा साफ-सफाई, आराम को तरजीह देते हैं ग्राहक: सर्वेक्षण

मुंबई। होटलों में ठहरने के दौरान अधिकतर ग्राहक नाश्ता, खाना या बड़े से स्विमिंग पूल की जगह साफ-सफाई और आराम को ज्यादा तरजीह देते हैं। ऑनलाइन होटल बुकिंग कराने वाली एक वेबसाइट होटल्स डॉट कॉम के एक सर्वेक्षण में यह बात उभरकर सामने आई है।

सर्वेक्षण के अनुसार ग्राहक होटल के कमरे में एक बेहतरीन कॉफी मशीन या एक बड़े से स्विमिंग पूल या उत्कृष्ट नाश्ते के स्थान पर आराम और साफ-सफाई को 36 गुना ज्यादा तरजीह देते हैं। इसी प्रकार होटल के शिष्टपूर्ण कर्मचारियों को वह मुफ्त वाई-फाई से 10 गुना ज्यादा पसंद करते हैं।

होटल्स डॉट कॉम के शोध का नेतृत्व करने वाले ग्राहक मनोविग्यानी सिमॉन मूरे ने कहा, होटल्स डॉट कॉम के ग्राहकों की 14.8 करोड़ से ज्यादा टिप्पणियों के आकलन में यह पाया गया कि ज्यादातर ग्राहक जिस बात की सबसे ज्यादा परवाह करते हैं वह आम मानवीय जरूरते हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई हैरानी की बात भी नहीं है कि यात्री इन सामान्य बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार साफ-सफाई और आराम से यात्रियों की राहत और सुरक्षा की जरूरत पूरी होती है और एक अच्छा स्थान उन्हें लोगों से जुड़े रहने की जरूरत को पूरा करने में मदद करता है। इसमें कहा गया है कि स्मार्टफोन और इंटरनेट ने होटलों की समीक्षा करने की ज्यादा शक्ति दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा