1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डी बियर्स को भारत में 10 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की उम्‍मीद, नोटबंदी से प्रभावित हुआ कारोबार

डी बियर्स को भारत में 10 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की उम्‍मीद, नोटबंदी से प्रभावित हुआ कारोबार

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 04, 2017 05:45 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 05:45 pm IST

डी बियर्स को उम्मीद है कि भारत में उसके सभी ब्रांडों की वृद्धि दर दस प्रतिशत से अधिक रहेगी। भारत के आर्थिक वातावरण में सुधार से कंपनी इसकी उम्मीद कर रही है।

डी बियर्स को भारत में 10 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की उम्‍मीद, नोटबंदी से प्रभावित हुआ कारोबार- India TV Hindi
डी बियर्स को भारत में 10 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की उम्‍मीद, नोटबंदी से प्रभावित हुआ कारोबार

मुंबई। भारत में हीरे के आभूषणों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इस हीरा कंपनियों की निगाह भारतीय बाजार पर जम चुकी हैं। दुनिया की प्रमुख हीरा कंपनी डी बियर्स को उम्मीद है कि इस साल भारत में उसके सभी ब्रांडों की वृद्धि दर दस प्रतिशत से अधिक रहेगी। कंपनी का मानना है कि भारत के आर्थिक वातावरण में सुधार हा रहा है। इससे कंपनी इस वृद्धि की उम्मीद कर रही है। यह भी पढ़ें : सोने पर दो प्रतिशत विशेष जीएसटी लगाने के पक्ष में सर्राफा कारोबारी, ऊंची दर से कारोबार पर पड़ेगा असर

लुसियर ने कहा, कुल अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार और हमारी मार्केटिंग पहलों की वजह से हम 2017 को लेकर काफी आशान्वित हैं। हम अपने सभी ब्रांडों में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। लुसियर ने कहा कि भारत पालिश किए हीरों का सबसे बड़ा निर्यातक है। ऐसे में उभरते बाजारों में उद्योग को भारी अवसर प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा