1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देना बैंक ने भी घटाई बचत खाते की ब्‍याज दर, अब 25 लाख रुपए तक के बचत खातों पर मिलेगा 3.5 फीसदी ब्‍याज

देना बैंक ने भी घटाई बचत खाते की ब्‍याज दर, अब 25 लाख रुपए तक के बचत खातों पर मिलेगा 3.5 फीसदी ब्‍याज

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 21, 2017 05:38 pm IST,  Updated : Aug 22, 2017 10:11 am IST

देना बैंक ने 25 लाख रुपए तक की जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती की है। इन बचत खातों पर अब 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

बचत खाते पर कम ब्याज देने की मची होड़, 2 और बैंकों ने घटाई दरें- India TV Hindi
बचत खाते पर कम ब्याज देने की मची होड़, 2 और बैंकों ने घटाई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने 25 लाख रुपए तक की जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती की है। इन बचत खातों पर अब 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक ने एक बयान जारी कर बताया कि 25 लाख रुपए से अधिक की जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्‍याज दर हालांकि चार प्रतिशत की दर से मिलता रहेगा। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बचत खातों पर ब्याज दर में कटौती करने के बाद कई बैंक इस तरह का कदम उठा चुके हैं और अब देना बैंक भी उनमें शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें : SBI जल्‍द ही ब्‍लॉक कर सकता है आपका पुराना ATM कार्ड, जारी किए जा रहे हैं EVM चिप वाले नए डेबिट कार्ड

देना बैंक के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने भी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है, सेंट्रल  बैंक अब बचत खाते में 50 लाख रुपए तक जमा रकम पर 3.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज चुकाएगा, घटी हुई दरें आज से लागू हो गई हैं, 50 लाख रुपए से ऊपर की रकम पर पहले की तरह 4 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें : SBI, ICICI बैंक के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया भी कर रहा है बचत खातों की दर में कटौती पर विचार

बचत खातों पर ब्याज दर कम करने वाले बैंकों में एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक और कर्नाटका बैंक शामिल हो चुके हैं। आज ही बैंक ऑफ इंडिया ने भी कहा है कि वह बचत खातों की दरों में कटौती करने पर विचार कर रहा है। बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरएस शंकरनारायणन ने कहा कि बचत खातों की दर तथा जमा राशि की ब्याज दर में कटौती पर विचार किया जा रहा है। बचत खाते की दर हो सकता है तुरंत कम न की जाए लेकिन इस पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा