1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 25 करोड़ जनधन एकाउंट में जमा हुए 64,250 करोड़ रुपए, उत्‍तर प्रदेश रहा सबसे आगे

25 करोड़ जनधन एकाउंट में जमा हुए 64,250 करोड़ रुपए, उत्‍तर प्रदेश रहा सबसे आगे

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 25, 2016 05:33 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 08:31 pm IST

केंद्र सरकार ने आज बताया कि नोटबंदी के बाद से जनधन एकाउंट में कुल जमा राशि बढ़कर 64,252.15 करोड़ रुपए हो गई है। उत्‍तर प्रदेश सबसे आगे है।

25 करोड़ जनधन एकाउंट में जमा हुए 64,250 करोड़ रुपए, उत्‍तर प्रदेश रहा सबसे आगे- India TV Hindi
25 करोड़ जनधन एकाउंट में जमा हुए 64,250 करोड़ रुपए, उत्‍तर प्रदेश रहा सबसे आगे

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने आज बताया कि नोटबंदी के बाद से जनधन एकाउंट में कुल जमा राशि बढ़कर 64,252.15 करोड़ रुपए हो गई है। इन एकाउंट्स में पैसा जमा कराने के मामले में उत्‍तर प्रदेश सबसे आगे है। यहां जनधन एकाउंट्स में कुल 10,670.62 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल और राजस्‍थान का नंबर आता है।

केंद्र सरकार ने यह भी स्‍पष्‍ट किया कि किसी भी सार्वजनिक बैंक को यह नहीं कहा गया है कि वे अपने अधिकारियों से जनधन एकाउंट्स में जीरो बैलेंस को खत्‍म करने के लिए उनमें एक या दो रुपए जमा कराएं।

वित्‍त राज्‍य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में कहा कि,

प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाय) के तहत खोले गए 25.58 करोड़ जनधन एकाउंट्स में 16 नवंबर तक पूरे देश में कुल 64,252.15 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

  • उत्‍तर प्रदेश में सबसे ज्‍यादा जनधन एकाउंट्स हैं। यहां 3.79 करोड़ जनधन खाताधारक हैं।
  • इसलिए यहां सबसे ज्‍यादा 10,670.62 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
  • इसके बाद पश्चिम बंगाल का स्‍थान है, यहां 2.44 एकाउंट्स हैं, जिनमें 7,826.44 करोड़ रुपया जमा हुआ है।
No
  • 1.89 करोड़ एकाउंट्स के साथ राजस्‍थान तीसरे स्‍थान पर है, यहां इन खातों में 5,345.7 करोड़ रुपया जमा हुआ है।
  • बिहार में 2.62 करोड़ एकाउंट्स हैं और यहां 16 नवंबर 2016 तक 4,912.79 करोड़ रुपए की राशि जमा की गई है।
  • 25.58 करोड़ एकाउंट्स में से 5.98 करोड़ (23.02 प्रतिशत) एकाउंट्स में अभी भी जीरो बैलेंस है।
  • तस्‍वीरों में देखिए इन छोटी जगहों पर भी हो रहा है Paytm का इस्‍तेमाल

    Paytm

    1 (110)IndiaTV Paisa

    2 (102)IndiaTV Paisa

    4 (102)IndiaTV Paisa

    3 (102)IndiaTV Paisa

एक अन्‍य सवाल के उत्‍तर में वित्‍त राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि,

11 नवंबर 2016 तक देशभर में 17.87 लाख करोड़ रुपए की करेंसी सर्कुलेशन में थी। आरबीआई ने वित्‍त वर्ष 2015-16 में 2,119.5 करोड़ बैंक नोट छापे हैं, जबकि 2014-15 में 2,365.2 करोड़ नोट छापे गए थे।

  • 2015-16 के दौरान 429.1 करोड़ नोट 500 रुपए के और 97.7 करोड़ नोट 1,000 रुपए के छापे गए।
  • 2014-15 में 501.8 करोड़ नोट 500 रुपए के और 105.2 करोड़ नोट 1,000 रुपए के छापे गए थे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा