1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट देखते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन टिकट रद्द करने का शुल्क माफ करें: DGCA

कोरोना संकट देखते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन टिकट रद्द करने का शुल्क माफ करें: DGCA

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 13, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 02:59 pm IST

कोरोना संकट के बाद से कई देशों में यात्रा को लेकर प्रतिबंध जारी

Corona crisis- India TV Hindi
Corona crisis Image Source :

नई दिल्ली।  विमानन नियामक संस्था डीजीसीए ने कोरोना संकट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन से टिकट कैंसिल करने पर लिया जाने वाला शुल्क माफ करने को कहा है। दरअसल वायरस संकट को देखते हुए कई देशों में आवाजाही पर रोक लग गई है। वहीं सरकारें भी लोगों से बेवजह यात्रा करने से बचने की सलाह दे रही हैं। इस वजह से लोगों को अपनी यात्राएं रद्द करनी पड़ रही है।

यात्रियों को हो रहे नुकसान की वजह से डीजीसीए ने सलाह दी है कि एयरलाइन या तो टिकट रद्द करने पर लगने वाला शुल्क माफ करें या फिर यात्रियों के हित में कोई दूसरा विकल्प दें। एक सर्कुलर में डीजीसीए ने कहा कि यात्रियों की मुश्किल देखते हुए एयरलाइन उनकी सहूलियत के लिए कोई कदम उठा सकती है। ये सर्कुलर भारत से या भारत के लिए उड़ान भरने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन को भेजा गया है।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा