1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डीजल का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, महंगे क्रूड ऑयल की वजह से बढ़ी कीमतें

डीजल का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, महंगे क्रूड ऑयल की वजह से बढ़ी कीमतें

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 28, 2017 09:44 am IST,  Updated : Dec 28, 2017 09:45 am IST

गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 59.47 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया, इससे पहले दिल्ली में कभी भी डीजल इतने ज्यादा भाव पर नहीं बिका है।

Diesel price - India TV Hindi
Diesel price rose to record high at Delhi

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है, देश की राजधानी दिल्ली में तो डीजल का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है वहीं पेट्रोल के दाम करीब 7 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर हैं। गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 59.47 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया, इससे पहले दिल्ली में कभी भी डीजल इतने ज्यादा भाव पर नहीं बिका है।

दिल्ली में रिकॉर्ड तो कोलकाता और चेन्नई में 2014 के बाद सबसे अधिक

सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के दूसरे शहरों में भी डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, गुरुवार को कोलकाता में डीजल का दाम 62.13 रुपए और चेन्नई में 62.65 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया, कोलकाता में जुलाई 2014 और चेन्नई में अगस्त 2014 के बाद डीजल का भाव इस स्तर तक पहुंचा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को डीजल का दाम 62.97 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया, मुंबई में 2017 की शुरुआत में डीजल 64 रुपए के ऊपर था।  

पेट्रोल की कीमतों में भी लगी आग

पेट्रोल की बात करें तो उसकी कीमतों में भी आग लगी हुई है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 69.81 रुपए, कोलकाता में 72.56 रुपए, मुंबई में 77.71 रुपए और चेन्नई में 72.36 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया।

​कच्चा तेल हो गया हा महंगा

दरअसल पिछले कुछ दिनों सें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिस वजह से देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत में बढ़ोतरी हुई है और उन्होंने पेट्रोल और डीजल का भाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्युटीआई क्रूड का भाव 60 डॉलर और ब्रेंट क्रूड का भाव 68 डॉलर प्रति बैरल के करीब है, इस वजह से भारतीय बास्केट के लिए भी कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कच्चा तेल खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा